{"_id":"f6641d86e706cfd358b981052c13510c","slug":"fear-rular-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से बढ़ा शारदा का जलस्तर, ग्रामीण सहमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से बढ़ा शारदा का जलस्तर, ग्रामीण सहमे
पलियाकलां
Updated Sun, 02 Aug 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों और इलाके में हुई बारिश से यहां शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है हालांकि अभी स्थिति खतरनाक नहीं है फिर भी ग्रामीण सहम गए हैं।
पहाड़ों और इलाके में शुक्रवार, शनिवार हुई खासी बारिश से शारदा नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया है और इसे देखकर नदी के समीपवर्ती गांवों के ग्रामीणों के दिल दहल उठे हैं। हालांकि अभी कोई भी खतरनाक स्थिति नहीं है फिर भी उनके दिलों में बाढ़ का खौफ तारी हो गया है। खासकर निचले इलाकों के ग्रामीणों बाढ़ का खौफ ज्यादा है। बता दें कि पिछली बार आई बाढ़ का पानी अभी तमाम खेतों में भरा हुआ है। निचले भागों से पानी जल्द नहीं निकल पाता है और इसके चलते फसलें खराब हो जाती हैं। इसी से ग्रामीण परेशान हैं और उनके माथों पर बल पड़ गए हैं। पानी इसी क्रम में बरसता रहा तो आगे की स्थिति खराब हो सकती है।