फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fear of drones... villagers are spending the night awake

Lakhimpur Kheri News: ड्रोन की दहशत... जागकर रात काट रहे ग्रामीण

Wed, 20 Aug 2025 11:05 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 20 Aug 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Fear of drones... villagers are spending the night awake
हैदराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में ग्रामीणों को समझाती पुलिस। संवाद
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी। जिले के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों हर तरफ ड्रोन का हल्ला है। रात के अंधेरे में ये उड़ते दिखाई दे रहे हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत है। इन ड्रोन को चोरों द्वारा उड़ाए जाने की भी चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, पुलिस ऐसे ज्यादातर मामलों को अफवाह बता रही है। लोगों को पुलिस की ओर से जागरूक भी किया जा रहा है। बीते कुछ दिनों में मझगईं, बिजुआ, भीरा, भीखमपुर, बेहजम, हैदराबाद व नीमगांव समेत अन्य क्षेत्रों में ड्रोन रात के अंधेरे में देखे जा रहे हैं।
ममरी में रंगीन लाइट वाले ड्रोन की दहशत कुछ इस कदर फैली है कि लोग जागकर रातें काट रहे हैं। विषय को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने गांव-गांव जाकर इसे अफवाह बताते हुए जन जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि रात में रंगीन लाइट वाले ड्रोन हवा में उड़ते दिखाई दे रहे हैं। कोई इसे चोरों का गिरोह तो कोई विदेशी अराजक तत्वों की करामात बता रहा है। थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने पुलिस फोर्स के साथ गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को एकत्र कर इसे महज अफवाह बताकर समझाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को जागरूक कर रही पुलिस का कहना है कि यह लाइट किसी कंपनी के टाॅवर की भी हो सकती है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। जो अफवाह फैलता पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला

बेहजम। बेहजम कस्बे सहित क्षेत्र के दर्जनों गांवों में मंगलवार देर रात तक आसमान में ड्रोन उड़ते देखे गए, जिससे लोगों दहशत फैल गई। कस्बे वासियों ने ड्रोन की गतिविधियों को अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिए। अचानक आसमान में ड्रोन मंडराने से लोग तरह-तरह की अटकलें लगाने लगे। थाना प्रभारी नीमगांव आलोक कुमार धीमान ने बताया, कि हम लोग बराबर देखते रहे, लेकिन केवल लाइटें लाल पीली दिखाई पड़ीं, लेकिन कोई ड्रोन होने के पुख्ता प्रमाण नहीं मिले। संवाद

बेला कलां में तीन ड्रोन फिर से उड़ते आए नजर

मझगईं।
तराई क्षेत्र में ड्रोन का खौफ प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। बेला कलां में दूसरी रात को भी तीन ड्रोन कैमरे गांव के ऊपर मंडराते हुए नजर आए। जिससे आसपास के गांवों के साथ लोगों में दहशत फैल गई है।
बेला कलां निवासी नागेश, नरेंद्र, रामभरोसे, विश्राम, हरद्वारी, निवास सिंह आदि ने बताया कि बीती रात करीब दस बजे के आसपास लाइट जलाते हुए तीन ड्रोन कैमरे गांव के ऊपर मंडराने लगे। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। रात करीब 12 बजे के आसपास एक ड्रोन निवास सिंह के दरवाजे पर पहुंच गया। जिससे परिजनों में अफरातफरी मच गई। करीब एक मिनट ड्रोन रुकने के बाद वह जंगल की ओर चला गया। इसके अलावा कंधरहिया, त्रिलोकपुर आदि गांवों में भी ड्रोन जैसी वस्तुएं आसमान में नजर आने से क्षेत्र में दहशत फैली हुई है। संवाद
पुलिस ने गांवों में जाकर दी जानकारी

बिजुआ। भीरा पुलिस ने गदियाना और नौगवां गांवों में जाकर लोगों को ड्रोन के बारे में जागरूक किया।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि कई बार खिलौना हेलिकॉप्टर या हवाई जहाज की रोशनी को भी ड्रोन समझ लिया जाता है। इस गलतफहमी से अफवाहें फैलती हैं। लोगों में अनावश्यक भय पैदा होता है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रात में गश्त बढ़ा दी गई है। लोग सजग व सतर्क रहें। कुछ भी संदिग्ध लगे तो पुलिस को सूचित करें। संवाद

------------------------------------------

पुलिस बराबर गांवों में गश्त कर रही है। अभी तक कहीं भी ड्रोन की पुष्टि नहीं हुई है। लोग किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। पुलिस लगातार गांवों में जाकर लोगोंं को जागरूक भी कर रही है। अभी तक ज्यादातर मामले अफवाह के ही लग रहे हैं।
संकल्प शर्मा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article