फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fault in 33KVA main line caused power outage for six hours

Lakhimpur Kheri News: 33केवीए मेन लाइन में फॉल्ट से छह घंटे गुल रही आपूर्ति

Tue, 16 Jul 2024 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Fault in 33KVA main line caused power outage for six hours
लखीमपुर खीरी। बारिश की वजह से नई बस्ती विद्युत उपकेंद्र की 33केवीए लाइन में फॉल्ट हो गया। इससे सभी फीडरों की आपूर्ति बाधित हो गई। सोमवार तड़के करीब चार बजे बिजली गुल हो गई, जो 10 बजे के आसपास आई। इस दौरान लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। नई बस्ती विद्युत उपकेंद्र की मुख्य लाइन में खराबी आने से सुंदरपुरम, बहादुरनगर, महाराजनगर, काशीनगर, सिकटिया, काशीराम कॉलोनी, पटेल नगर, पंजाबी कॉलोनी आदि मोहल्लों के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जब सुबह 10 बजे के आसपास आपूर्ति मिली तो लोगों ने राहत की सांस ली। किसी मोहल्ले में रात दो बजे तो किसी मोहल्ले में तड़के चार बजे बिजली गुल हो गई थी।
विज्ञापन

सुंदरपुरम् में सुबह चार बजे बिजली चली गई थी, जो सुबह 10 बजे के आसपास आ सकी। वहीं पंजाबी कॉलोनी में 11 बजे आपूर्ति मिल सकी। एसडीओ शफरूद्दीन अंसारी ने बताया कि मेन लाइन में फॉल्ट आ गया था। फॉल्ट तलाश करने में काफी समय लग गया। काफी कोशिश के बाद फॉल्ट मिला और उसको दुरुस्त कराया गया। सुबह करीब 10 बजे आपूर्ति शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed