फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Father drowned in saving his son, another young man also lost his life

Lakhimpur Kheri News: बेटे को बचाने में डूबा पिता, एक और युवक की भी गई जान

Thu, 11 Jul 2024 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Father drowned in saving his son, another young man also lost his life
निघासन। बाढ़ के पानी में डूब रहे बेटे को बचाने में मदनापुर निवासी व्यक्ति की डूबकर मौत हो गई। गांव मूड़ा निवासी युवक की भी बाढ़ के पानी में डूबने से जान चली गई। मृतकों के परिवार में मातम का माहौल है।
विज्ञापन

ग्राम मदनापुर निवासी कल्लू ने बताया कि बुधवार सुबह 8:30 बजे उनका 28 वर्षीय पुत्र साबिर उर्फ बैठू पत्नी मरजाना बानो व पुत्र नसीम के साथ गांव के पूरब चारा लेने जा रहा था। खजुहा नाले के पास सड़क पर पानी की तेज धार में नसीम साइकिल समेत पानी में बहने लगा। बेटे को पानी में बहता देख साबिर उसे बचाने लगा। साबिर को डूबता देख मरजाना बानो भी उसे बचाने दौड़ी। वह भी डूबने लगी। यह देख पास में काम कर रहे मंसूर अली, सद्दाम, सागर और मुस्कान आदि ने मरजाना को बचा लिया। उधर पुत्र को बचाने में साबिर पानी में डूब गया। ग्रामीणों ने साबिर का शव निकाल लिया है।
विज्ञापन


दूसरी घटना ग्राम मूड़ा की है। यहां के मुनव्वर ने बताया कि उसका 20 वर्षीय पुत्र नूर मोहम्मद बुधवार को राशन लेने गया था। दोपहर 12 बजे वह राशनकार्ड जमा करने के बाद बाढ़ का पानी देखने गया। बंधे के पास उसका पांव फिसल गया। इससे वह गहरे पानी में चला गया। कुछ देर बाद लोगों ने उसे बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। एसडीएम राजीव निगम ने बताया कि दो लोगों मौत हुई है। दोनों के परिवार वालों की हरसंभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed