{"_id":"6ad7a1e4a60a7a7480091b2f","slug":"father-dies-from-burns-accused-son-sent-to-jail-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-188055-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: झुलसे पिता की मौत, आरोपी बेटा जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: झुलसे पिता की मौत, आरोपी बेटा जेल भेजा
Tue, 20 Oct 2026 10:46 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 20 Oct 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
मृतक बलराम शाह की फाइल फोटो
निघासन (खीरी)। चखरा गांव में माता-पिता पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मंगलवार देर शाम झुलसे पिता बलराम शाह की लखनऊ के निजी अस्पताल में मौत हो गई।
चखरा गांव निवासी बलराम शाह के घर शनिवार रात उनकी पत्नी बैजंती देवी और बहू छाया के बीच घरेलू बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान उनका बेटा सपालू वहां पहुंचा। उसने बाइक की टंकी से पेट्रोल निकाला और माता-पिता पर डालकर आग लगा दी। घटना में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। आरोपी का हाथ भी जल गया।
बलराम शाह की तहरीर पर निघासन कोतवाली पुलिस ने सपालू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि झुलसे बलराम की मौत हो गई है। आरोपी सपालू को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया था। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। पहले से दर्ज जानलेवा हमले के मुकदमे में मौत के बाद धाराएं तरमीम की जाएंगी।