Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farms and houses are being cut, the department is unable to save even the projects

Lakhimpur Kheri News: कट रहे खेत और मकान, परियोजनाओं को भी नहीं बचा पा रहा विभाग

Wed, 31 Jul 2024 03:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 31 Jul 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Farms and houses are being cut, the department is unable to save even the projects
ढ़खिया मे कटानरोधी परियोजना की मरम्मत करते मजदूर। संवाद
लखीमपुर खीरी। फूलबेहड, बिजुआ, धौरहरा क्षेत्र में शारदा और घाघरा नदी का कहर जारी है। बेलहा सिकटिहा, नयापुरवा और कई अन्य गांवों में कई मकान नदी में समा चुके हैं। 100 एकड़ से अधिक जमीन कटान की भेंट चढ़ चुकी है। सिंचाई विभाग इन गांवों को कटान से बचाना तो दूर खुद की बचाव परियोजनाएं भी सुरक्षित नहीं रख पा रहा। बिजुआ, रमियाबेहड की कई परियोजनाओं को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

जुलाई के पहले सप्ताह में आई बाढ़ से करीब 250 गांव प्रभावित हुए हैं। शारदा, घाघरा, सुहेली, मोहाना आदि नदियों का पानी गांवों में घुस गया। बझेड़ा और कई अन्य परियोजनाओं को भी नुकसान पहुंचा। शारदा नदी ने बिजुआ ब्लॉक के बेलहासिकटिहा व नयापुरवा गांव के कई घरों का कटान किया। नयापुरवा गांव पूरी तरह खाली हो गया। गांव के 10 से अधिक घर नदी में समा चुके हैं। सिंचाई विभाग इस गांव में तो बचाव कार्य नहीं करा रहा। बिजुआ क्षेत्र के बचाव परियोजना को दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन


मरम्मत का काम शुरू
बिजुआ। दम्बलटांडा, रेवतीपुरवा, लौकहा, दुबहा, अकालगढ़ आदि गांवों को बाढ़ और कटान से बचाने के लिए बनी कटानरोधी परियोजनाओं को नुकसान पहुंचा। नदी का पानी गांवों की तरफ जाने लगा था। पानी कम होने पर बाढ़ खंड ने कटी हुई परियोजनाओं की मरम्मत का काम शुरू किया है। रेवतीपुरवा, लौकहा, दुबहा आदि जगह मरम्मत की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed