{"_id":"649888e9067c04db0d0db248","slug":"farmers-wandering-to-get-compensation-for-land-lakhimpur-news-c-4-1-191727-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: भूमि का मुआवजा पाने को भटक रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: भूमि का मुआवजा पाने को भटक रहे किसान
विज्ञापन
धौरहरा। लखीमपुर- बहराइच मार्ग पर मुराऊनपुरवा गांव के पास बने टोल प्लाजा को लेकर किसानों ने अभी तक मुआवजा न मिलने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों को डीएम को प्रार्थनापत्र देकर मामले में मुआवजा दिलाने की मांग की है।
धौरहरा तहसील क्षेत्र के मुराऊनपुरवा गांव के पास एन एच 730 पर किसानों की जमीनों को अधिग्रहित करके टोल प्लाजा बनाया गया था। किसानों को सरकार से भूमि अधिग्रहण के मुआवजे की रकम मिलनी थी। यह रकम सूचीबद्ध किसानों में से कुछ किसानों तक ही सीमित रह गई, जबकि अधिकांश किसान आज भी टोल प्लाजा वालों से अपनी जमीन के मुआवजे की रकम पाने को दर दर भटक रहे हैं।
मुराऊनपुरवा गांव निवासी किसान शिवराज, बांकेलाल, कल्लू, रूकमिन, शिवम, मिट्ठू, मुन्ना लाल, नरायन, बदलू राम और ओमप्रकाश ने जिलाधिकारी खीरी को प्रार्थनापत्र देकर मुआवजे की रकम दिलाने की मांग की है। किसानों का आरोप है कि जिन लोगों ने क्षेत्रीय लेखपाल के माध्यम से मुआवजे की आधी रकम दलालों को दे दी है, उन्हें मुआवजा दे दिया गया। जिन लोगों ने दलाली नहीं दी, उन्हें अब तक मुआवजा नहीं दिया गया।
विज्ञापन
डीएम खीरी महेंद्र बहादुर सिंह ने सभी किसानों को तत्काल मुआवजा रकम दिए जाने के निर्देश दिए तहसील प्रशासन को दिये है।