{"_id":"66faf3f63b1631cabd061cd4","slug":"farmers-strike-ends-after-election-postponement-order-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-130120-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: चुनाव स्थगन के आदेश के बाद किसानों का धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: चुनाव स्थगन के आदेश के बाद किसानों का धरना समाप्त
विज्ञापन
धरना समाप्त होने के बाद गन्ना समिति मोहम्मदी में सोमवार को हो रहा का। संवाद
मोहम्मदी। डेलीगेट चुनाव में धांधली के आरोप को लेकर मोहम्मदी गन्ना समिति में तीन दिन से चल रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन रविवार रात चुनाव स्थगन के आदेश के बाद समाप्त हो गया।
शुक्रवार शाम से चल रहे धरना-प्रदर्शन में किसानों का कहना था कि 48 डेलीगेटों के नामांकनपत्रों को निरस्त किया गया था। इसमें 17 पर्चे एकल नामांकन थे। इसी को लेकर किसान अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसमें समाजवादी पार्टी और भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता भी शामिल हुए थे।
रविवार रात 10:30 बजे एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार धरनास्थल पर किसानों के बीच पहुंचे। एसडीएम ने चुनाव स्थगन की घोषणा की। इसके बाद भी किसान अपनी जिद पर अड़े रहे कि उन्हें लिखित में आदेश दिया जाए। एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार ने चुनाव अधिकारी रोहित सिंह का आदेश किसान नेताओं को रात में ही थमा दिया। इसके बाद किसानों ने धरना प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा की।
विज्ञापन
आदेश में चुनाव निर्वाचन अधिकारी सहकारी गन्ना विकास समिति रोहित सिंह ने कहा है कि 27 सितंबर को समय सारिणी अनुसार शाम को नाम नामांकनपत्रों की जांच एवं वैध नामांकनपत्रों का प्रदर्शन कराया गया।
इसके बाद शाम से लगातार विभिन्न पक्षों ने धरना-प्रदर्शन एवं समिति का घेराव किया है। वाद-विवाद उग्र प्रदर्शन को देखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराया जाना संभव प्रतीत नहीं हो रहा है। आगामी तिथि तक निर्वाचन के स्थगन की घोषणा की जाती है। उधर, धरना-प्रदर्शन समाप्त होने के बाद सोमवार को समिति में फिर से रोज की तरह कामकाज शुरू हो गया है।