{"_id":"631249b4d66a891d354e332b","slug":"farmers-sitting-on-strike-even-in-rain-lakhimpur-news-bly496301032","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में भी हड़ताल पर बैठे रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में भी हड़ताल पर बैठे रहे किसान
विज्ञापन
भूख हड़ताल पर बैठे किसान।
शेरपुर गांव में आवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने की किसानों कर रहे हैं मांग
गोला गोकर्णनाथ। क्षेत्र के गांव शेरपुर में बृहस्पतिवार से हनुमान मंदिर प्रांगण में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष अंजनी दीक्षित की अगुवाई में किसानों ने आवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने के लिए भूख हड़ताल शुरू की थी जो दूसरे दिन भी जारी रही।
अंजनी दीक्षित ने कहा कि किसानों ने कर्ज लेकर धान और गन्ने की फसल तैयार की है वह भी आवारा जानवर चरकर नष्ट कर रहे हैं। किसान अगर प्रशासन से अपनी गुहार लगाता है तो कोई सुनने वाला नहीं। जिला प्रशासन ने यह भी नहीं समझा भूख हड़ताल पर बैठे हुए व्यक्ति का स्वास्थ्य परीक्षण आवश्यक है। जब तक आवारा पशुओं की समस्या का शासन प्रशासन कोई निराकरण नहीं करता भूख हड़ताल जारी रहेगी। यदि प्रशासन ने विलंब किया तो मजबूरन आमरण अनशन करेंगे। मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल लाल बहादुर गुप्ता, सुरक्षा में तैनात आरक्षी अरविंद फौजी आदि तैनात रहे। इस मौके पर महेंद्र वर्मा, धीरज मिश्र, विकास मिश्र, चंद्र प्रकाश मिश्र, नीरज मिश्र, अजय सिंह, राहुल, राजेश, लालता प्रसाद शुक्ल, संत कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।