फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers sat in cane carriers demanding payment

Lakhimpur Kheri News: भुगतान की मांग को लेकर केन कैरियर में बैठ गए किसान

Wed, 01 Jan 2025 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers sat in cane carriers demanding payment
गोला गोकर्णनाथ। बकाया गन्ना भुगतान न होने से कुछ किसान नाराज होकर बजाज चीनी मिल के केन कैरियर में बैठकर प्रदर्शन करने लगे। काफी मान मनौव्वल के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को बजाज चीनी मिल में गन्ना आपूर्ति करने पहुंचे बघमरा निवासी संतोष सिंह और कई किसान चीनी मिल अधिकारियों से बकाया गन्ना भुगतान की मांग करने लगे। संतोषजनक जवाब न मिलने से नाराज किसान चीनी मिल के केन कैरियर में बैठ गए और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस किसानों को कोतवाली ले गई। जानकारी होने पर राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पटेल श्रीकृष्ण वर्मा पहुंचे, यूनिट हेड जितेंद्र सिंह जादौन, कारखाना प्रबंधक राजेश कुमार मिश्रा से नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को कोतवाली से लाने के बाद दोनों पक्षों में वार्ता के बाद मामला शांत हुआ। उधर, फैक्टरी मैनेजर राजेश कुमार मिश्र ने इस तरह के मामले से पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed