फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmer's organization set up chaupal in villages

Lakhimpur Kheri News: किसान संगठन ने गांवों में लगाई चौपाल

Wed, 28 Jun 2023 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Farmer's organization set up chaupal in villages
महेवागंज। राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन ने फूलबेहड़ के विभिन्न गांवों में चौपाल लगाई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पटेल श्रीकृष्ण वर्मा ने गंगा बेहड़, दोनवापुरवा, काशीरामपुरवा, मैनहा घाट में चौपाल लगाकर किसानों की समस्याएं जानीं।
विज्ञापन

दोनवापुरवा और गंगा बेहड़ में बिजली किल्लत सामने आई। वहीं इज्जतघर की कमी भी लोगों ने बताई। निराश्रित गोवंश को गोशालों में बंद करने की मांग की। बताया कि किसान रात, दिन फसलों को बचाने को मजबूर हैं। खभारखेड़ा समेत बजाज ग्रुप की चीनी मिलों पर बकाया गन्ना भुगतान दिलाने और मिल के प्रदूषित पानी से कंडवा नदी में मछली, कछुआ मगरमच्छ और वन संपदा को बचाने की अपील की। पटेल श्रीकृष्ण वर्मा ने कहा है कि भीषण गर्मी में विद्युत विभाग ने अघोषित कटौती बंद नहीं की और चीनी मिल ने बकाया गन्ना भुगतान जल्द न किया तो किसान शक्ति संगठन सत्याग्रह करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed