फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers' organization gheraoed the gas plant

Lakhimpur Kheri News: किसान संगठन ने गैस प्लांट का किया घेराव

Tue, 18 Mar 2025 11:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Farmers' organization gheraoed the gas plant
बेहजम मार्ग स्थित गैस प्लांट का घेराव करते भारतीय किसान संगठन के पदाधिकारी। संवाद
लखीमपुर खीरी। बेहजम रोड स्थित इंडेन गैस प्लांट के मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संगठन ने प्लांट का घेराव किया।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पंकज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में संगठन के लोग प्लांट पहुंचे। उन्होंने सारी समस्याओं से और तानाशाही रवैया से प्लांट मैनेजर को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जब तक प्लांट के मजदूरों की समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता तब तक मजदूर काम पर वापस नहीं जाएंगे। जिसका जिम्मेदार प्लांट प्रशासन खुद होगा।

लखनऊ मंडल के उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि इन कर्मचारियों के सहारे ही यह प्लांट चलता है। आम लोगों के घरों तक गैस पहुंचती है। इनकी जो भी समस्याएं हैं उनका भी समाधान होना चाहिए। पूर्व जिला अध्यक्ष सद्दाम रहमानी ने कहा कि मजदूरों का अहम रोल होता है, प्लांट प्रशासन उनकी समस्याओं को सुनना चाहिए।
विज्ञापन


भारतीय किसान संगठन और मजदूरों की भीड़ को बढ़ता हुआ देख पुलिस ने प्लांट मैनेजर को वार्ता करने के लिए बाहर बुलाया। मजदूरों के सामने आकर प्लांट मैनेजर ने सारी मांगों को सुना और स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान संगठन के अशोक यादव, राजेश शुक्ला, शिवम सैनी, इकबाल अहमद, पिंटू वर्मा, अंबिका वर्मा, घनश्याम यादव, इकलाख अहमद, कामिल उस्मानी, मनोज यादव, ललित मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed