फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers on the purchase of zinc 50 per cent of the grant

जिंक की खरीद पर किसानों  को 50 फीसदी अनुदान

Mon, 27 Jun 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 27 Jun 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Farmers on the purchase of zinc 50 per cent of the grant
खेती - फोटो : फाइल फोटो
 जिले में लघु एवं सीमांत किसानों के लिए अच्छी खबर है कि फसलों की अच्छी उपज के लिए आवश्यक जिंक के प्रयोग करने पर उन्हें सरकार से अनुदान मिलेगा। इस योजना में जिंक सल्फेट के मूल्य का 50 फीसदी या 500 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से अधिकतम दो हेक्टेयर के लिए अनुदान सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह ने बताया कि मृदा में जिंक की कमी से पौधे भोजन नहीं बना पाते, जिससे बढ़वार रुक जाती है। जिंक की कमी को दूर करने के लिए लघु एवं सीमांत किसानों को 50 फीसदी अनुदान पर जिंक सल्फेट उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए सरकार ने फर्म वेद क्राप साइंस प्रा.लि. लखनऊ, माइक्रोप्लेक्स एग्रो कैमिकल एंड फर्टिलाइजर्स हापुड़ और दयाल फर्टिलाइजर्स मेरठ को ब्लाक स्तर पर काउंटर लगाकर जिंक सल्फेट की बिक्री करने की जिम्मेदारी सौंपी है। ब्लाक स्तर पर इन काउंटरों से पूर्ण रेट में 21 प्रतिशत मात्रा वाली जिंक 40 रुपये प्रति किलो (दयाल की 37 रुपये) की दर से किसानों को बिक्री की जाएगी। वहीं 33 प्रतिशत वाली जिंक वेद क्राप 65 रुपये, माइक्रोप्लेक्स एग्रो 58 रुपये और दयाल फर्र्टिलाइजर्स 60 रुपये प्रति किलो बिक्री करेगा। प्रति हेक्टेयर के लिए 21 प्रतिशत वाली जिंक 25 किलो और 33 प्रतिशत वाली 15 किलो जिंक किसानों को दी जाएगी। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि सात जुलाई तक जिंक वितरित की जाएगी। इसके बाद किसानों के खाते में सब्सिडी की धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed