फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers not getting red slip but Factories getting sugarcane

किसानों को पर्चियों के लाले फिर कहां से फैक्ट्री ला रही गन्ना 

Fri, 16 Feb 2018 07:28 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Fri, 16 Feb 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
Farmers not getting red slip but Factories getting sugarcane
डेमो - फोटो : demo pic
डीएससीएल ग्रुप की अजवापुर मिल से किसानों को पर्चियां उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। इसके बावजूद चीनी मिल में निर्धारित क्षमता से गन्ने की पेराई का दावा मिल अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर यह गन्ना कैसे और कहां से आ रहा है, जिसको लेकर सहकारी गन्ना विकास समिति के कर्मचारी और मिल के अधिकारी मौन साधे हुए हैं। 
विज्ञापन

अजवापुर मिल क्षेत्र के किसानों को समय से पर्चियां नहीं मिलने की समस्या करीब एक माह से ज्यादा बढ़ गई है। सैकड़ों किसानों के सामने भारी संकट पैदा हो गया है। खून पसीने से पैदा की गई गन्ने की फसल को औने पौने दामों में बिचौलियों, दलालों को बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है।  आरोप है कि पर्चियों में कई किसानों के नाम शामिल नहीं किए गए। मिल गेट सट्टा की पर्चियां नहीं निकाली जा रही हैं, जिसकी वजह से किसानों में फैक्ट्री के कर्मचारियों के प्रति आक्रोश पनप रहा है। कई किसानों का कहना है कि जब फैक्ट्री पर्चियां सप्लाई नहीं कर रही है, तो आखिर वह गन्ना कहां से ला रही है। फैक्ट्री के रिकॉर्ड के मुताबिक मिल अपनी तय क्षमता से अधिक प्रतिदिन पेराई कर रही है? 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed