{"_id":"61b0ebb992c7782db131eb29","slug":"farmers-movement-in-bajaj-sugar-mill-now-turned-into-fast-lakhimpur-news-bly4685430109","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजाज चीनी मिल में किसानों का आंदोलन अब अनशन में बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजाज चीनी मिल में किसानों का आंदोलन अब अनशन में बदला
विज्ञापन
पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत करते किसान नेता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रॉलियों से धरना प्रदर्शन स्थल पर अन्य क्षेत्रों से भी पहुंचने लगे किसान
गोला में आंदोलन के छठे दिन नवागत सीओ ने किसानों से की वार्ता
गोला गोकर्णनाथ। बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन छठे दिन क्रमिक अनशन में बदल गया। नवागत सीओ राजेश कुमार ने धरना प्रदर्शन पर किसानों के बीच जाकर उनसे बातचीत की और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
बजाज चीनी मिल में बकाया गन्ना भुगतान और मिल प्रबंधन के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हो रहा किसानों का धरना प्रदर्शन तीन दिसंबर को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा की अगुवाई में शुरू हुआ था। बाद में धरना प्रदर्शन ने आंदोलन की शक्ल ले ली। इसकी कमान संयुक्त किसान मोर्चा ने संभाल ली। समाजसेवी संगठनों एवं राजनीतिक दलों का समर्थन भी मिला। छठे दिन किसान नेताओं ने अपनी मांगों पर अडिग रहते हुए प्रदर्शन को क्रमिक अनशन में बदल दिया है। पांच-पांच किसान अनशन पर बैठ रहे हैं।
किसान नेता श्रीकृष्ण वर्मा और अमनदीप सिंह संधू ने कहा कि जब तक शासन और प्रशासन उनकी मांगें नहीं मान लेता तब तक आंदोलन समाप्त नहीं होगा। वहीं क्षेत्र से किसानों ने ट्रॉलियों में बैठकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन स्थल की ओर कूच कर दिया है।