{"_id":"c11f370fced6b4c036ae7ac8e9f4e402","slug":"farmers-in-the-name-of-cash-and-manure-niklwayi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के नाम से नकदी और खाद निकलवायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के नाम से नकदी और खाद निकलवायी
मोहम्मदी।
Updated Tue, 19 Jan 2016 06:30 PM IST
विज्ञापन
स्थानीय सहकारी गन्ना विकास समिति के सट्टेदार रामस्वरूप वर्मा के नाम से किसी ने बिना चेक लगाए 33 हजार रुपया और 28 बोरी डीएपी खाद निकाल ली। गन्ने का भुगतान खाते से कट जाने पर उसने मामले की शिकायत गन्ना समिति के सचिव से की है।
गन्ना समिति के सट्टेदार रामस्वरूप वर्मा निवासी बौधीखुर्द का कहना है कि उसके नाम से किसी ने बिना चेक लगाए 33 हजार रुपये नकद तथा 28 बोरी डीएपी खाद निकाल ली है।
उसका कहना है कि मिल को गन्ना सप्लाई करने के बाद जब वह पेमेंट लेने बैंक पहुंचा तो मालूम हुआ कि उसके खाते से लोन के करीब 37 हजार काट लिए गए तो उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन
रामस्वरूप का कहना है कि उसके बैंक द्वारा जारी चेक बुक संख्या 710556 से कोई चेक नहीं दिया गया। उसने पूरे मामले की जानकारी गन्ना समिति के सचिव बाल बिहारी मिश्रा को दी। उन्होंने लिपिक दिनेश सिंह को जांच करने का आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि जांच में पाए गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।