फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers got angry at being stopped and blocked the road

Lakhimpur Kheri News: रोकने पर भड़के किसान, लगाया जाम

Sun, 19 Jan 2025 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Farmers got angry at being stopped and blocked the road
संपूर्णानगर चीनी मिल में देर रात गन्ना अ​धिकारी से वार्ता करते किसान। संवाद
संपूर्णानगर। संपूर्णानगर किसान सहकारी चीनी मिल में शनिवार की देर शाम गन्ना लेकर पहुंचे किसानों को टोकन गेट पर रोकने के बाद किसान भड़क गए और जाम लगा दिया। मुख्य गन्ना अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने की कोशिश की। बाद में जीएम से वार्ता की बात पर किसान माने और उन्होंने मिल परिसर से जाम हटाया।
विज्ञापन


शनिवार देर शाम चीनी मिल के ट्रॉली टोकन गेट पर गन्ना लेकर पहुंचे किसानों को रोक दिया गया। पूछने पर बताया कि 5009 वैराइटी का गन्ना बंद है और यह गन्ना अब 5011 वैराइटी में आ गया है। जिसको लेने से इन्कार करने पर गुस्साए किसानों ने वाहनों को इधर-उधर रोककर मिल परिसर में ही लंबा जाम लगा दिया।
विज्ञापन

किसानों का कहना था कि बीते चार सालों से वह यही गन्ना चीनी मिल को दे रहे हैं और अब चीनी मिल 5011 वैराइटी बताकर किसानों को टोकन नहीं दे रही है। जबकि मिल के गन्ना पर्यवेक्षकों द्वारा ही सर्वे किया गया है। इसी को लेकर किसान आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी उदयभान सिंह ने किसानों को समझाया कि आपकी बात सक्षम अधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी और दूरभाष के जरिए किसानों की बात भी जीएम से कराई गई। काफी जद्दोजहद के बाद किसानों ने मिल के यार्ड में वाहनों को व्यवस्थित ढंग से खड़ा किया और आगे की बात की।

इस बारे में किसान गुरप्रीत सिंह, मोंटी, टिवाणा समेत अन्य किसान टोकन गेट के पास मौजूद रहे। मुख्य गन्ना अधिकारी उदयभान सिंह ने बताया कि 5009 के स्थान पर 5011 सामान्य प्रजाति का गन्ना ट्रॉली में जांच करने पर पाया गया है। इसके अलावा पर्ची अर्ली प्रजाति की थी और गन्ना सामान्य प्रजाति का था। फिर भी जीएम से वार्ता कराने के बाद सोमवार को किसान जीएम से वार्ता करें और अपनी समस्याओं को बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed