{"_id":"59219a0c4f1c1b3d6a535de4","slug":"farmers-from-one-month-not-found-wheat-payment","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह से किसानों को नहीं मिला गेहूं का भुगतान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह से किसानों को नहीं मिला गेहूं का भुगतान
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
Updated Sun, 21 May 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
गेहूं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने बम्हनपुर गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी पर कमीशन मांगने का लगाया आरोप
ग्रामीणों ने की विधायक से शिकायत, केंद्र प्रभारी को लगी फटकार
बम्हनपुर स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों ने एक माह पहले गेहूं तुलवाया था। आरोप है कि गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी ने कमीशन की मांग की। अब किसानों ने कमीशन न देने पर भुगतान न भिजवाने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत विधायक रामकुमार वर्मा से की है। रामकुमार वर्मा ने केंद्र प्रभारी को फटकार लगाते हुए शीघ्र भुगतान कराने के लिए कहा हैबम्हनपुर स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों ने एक माह पहले गेहूं तुलवाया था। आरोप है कि गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी ने कमीशन की मांग की। अब किसानों ने कमीशन न देने पर भुगतान न भिजवाने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत विधायक रामकुमार वर्मा से की है। रामकुमार वर्मा ने केंद्र प्रभारी को फटकार लगाते हुए शीघ्र भुगतान कराने के लिए कहा है।
गोबिंदपुर फार्म निवासी परमजीत कौर, गुरदेव सिंह, बलवीर कौर, देवेंद्र सिंह, सोहन सिंह, मंगल सिंह, बख्शीश सिंह आदि ने बताया कि उन्होंने एक माह पहले बम्हनपुर स्थित पीसीएफ के गेहूं क्रय केंद्र पर गेहूं की तौल कराई थी। आरोप है कि केंद्र प्रभारी ने प्रति क्विंटल साठ रुपये का कमीशन मांगा था। कमीशन न देने पर प्रभारी ने भुगतान नहीं किया। इस मामले की शिकायत कृषि विभाग के एडीओ पंचायत रामकिशुन शर्मा से की। रामकिशुन शर्मा ने केंद्र पर जाकर गेहूं खरीद रसीद दिलाते हुए शीघ्र भुगतान देने को कहा। आरोप है कि केंद्र प्रभारी ने किसानों को चेक सौंप दिया। किसानों ने जब चेक खाते में लगाए तो खाते में पैसा न होने के कारण उन्हें परेशानी हुई। विधायक रामकुमार वर्मा ने मामले को संज्ञान में लेते हुए शीघ्र ही भुगतान कराने को कहा। उन्होंने एसडीएम को फोन कर केंद्र प्रभारी के खिलाफ जांच कर कार्रवाई के लिए कहा। उधर केंद्र प्रभारी रामकृष्ण ने बताया कि किसान अधिक परेशान कर रहे थे। चेक देने का प्रावधान नहीं है। आरटीजीएस किया जा रहा है। किसानों के परेशान करने के कारण चेक दिया था। खाते में भुगतान नहीं है। किसानों के खसरा आदि देने के बाद भुगतान दिया जाएगा।