फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers frightened by the news of elephant herd returning

Lakhimpur Kheri News: हाथियों का झुंड लौटने की सूचना से घबराए किसान

Wed, 15 Jan 2025 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Farmers frightened by the news of elephant herd returning
खुटार। नेपाल के पांच हाथियों का झुंड फिर से खुटार रेंज में पहुंचने की सूचना है। इसकी पुष्टि दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी ललित कुमार वर्मा ने की है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि एक टस्कर के साथ 4-5 जंगली हाथी किशनपुर सेंक्चुरी होते हुए बफरजोन मैलानी रेंज के जंगल से खुटार गोला हाईवे पार कर खुटार रेंज के जंगल में चले गए हैं। उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। उधर, खुटार के रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने हाथियों के खुटार रेंज के जंगल में आने की जानकारी होने से इन्कार किया है।
इससे साफ है कि रेंज के वनकर्मी हाथियों के मूवमेंट से अनजान हैं। ऐसे में हाथियों के जंगल किनारे आकर फसलों को नुकसान पहुंचाने और रखवाली कर रहे लोगों पर हमला करने से बड़ी घटना हो सकती है।
विज्ञापन

दस से 15 नेपाली हाथियों का झुंड हर वर्ष सितंबर, अक्तूबर में मैलानी, खुटार रेंज होते हुए महेशपुर रेंज के जंगलों में आता है, जो जनवरी की शुरुआत में लौट जाता है। इस बार भी हाथी आए थे, जो लौट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दियों में हाथियों के वापस आने को लेकर जंगल के आसपास के किसानों में तमाम तरह की चर्चाएं हैं। किसानों के अनुसार, खाने के लिए गन्ना आदि की भरपूर उपलब्धता के चलते नेपाली हाथी खुटार से लेकर महेशपुर रेंज को ठिकाना बनाने लगे हैं। जंगल के बीच बह रही कठिना नदी के कारण पानी की समस्या भी नहीं है। घने जंगलों में हाथियों को सुरक्षा का भी एहसास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed