{"_id":"68c319e031fd8f355b086194","slug":"farmers-demanded-from-dm-to-get-the-fertilizer-back-and-take-action-against-black-marketing-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-155541-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: किसानों ने डीएम से खाद वापस दिलाने और कालाबाजारी पर कार्रवाई की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: किसानों ने डीएम से खाद वापस दिलाने और कालाबाजारी पर कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन
डीएम कार्यालय शिकायत करने पहुंचे ग्रामीण। संवाद
लखीमपुर खीरी। ग्राम गुलरिया विकास खंड रमियाबेहड़ के 25 किसानों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर खाद वापस दिलाने और कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
किसानों का आरोप है कि 8 सितंबर को सहकारी समिति फूलबेहड़ और कुसमौरी से कुल 85 बोरी यूरिया खाद उपलब्ध कराई। इसके बदले उनसे प्रति बोरी 400 रुपये वसूले गए। किसानों का कहना है कि किसी ने दो बोरी, किसी ने तीन और किसी ने चार बोरी खाद मजदूरी करके खरीदी थी।
किसानों ने बताया कि घाघरा नदी बहने के कारण उन्हें जनपद बहराइच के सुजौली होते हुए खाद लानी पड़ी, लेकिन रास्ते में पुलिस ने पूरी खाद को सीज कर लिया। इससे किसान संकट में आ गए हैं क्योंकि खरीदी गई खाद उनकी खेती के लिए जरूरी थी।
विज्ञापन
किसानों ने डीएम से मांग की है कि जब्त की गई खाद उन्हें वापस दिलाई जाए, साथ ही खाद की कालाबाजारी में लिप्त लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए। संवाद