फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers created uproar against sugarcane crop

गन्ने की घटतौली के विरोध में किसानों ने किया हंगामा

Tue, 19 Jan 2021 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers created uproar against sugarcane crop
निघासन। बेलरायां चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र चौधरी पुरवा में घटतौली से नाराज किसानों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ओपी गुप्ता और जीएम सुशील कुमार गौड़ की जांच में ढाई क्विंटल का अंतर पाया गया। जीएम ने कांटा फिटर की फटकार लगाते हुए कांटा बाबू को सस्पेंड करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

नकटहा निवासी लल्लू चतुर्वेदी ने बताया कि रविवार को वह धर्मकांटा करवाकर अपनी ट्रॉली चौधरी पुरवा स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर लेकर गए थे। वहां पर जब ट्रॉली की तौल कराई गई तो तीन क्विंटल का अंतर आया। आरोप है कि कांटा बाबू ने उनको समझाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन

सोमवार को फिर वह अपनी दूसरी ट्राली धर्मकांटा कराने के बाद जब क्रय केंद्र पर पहुंचे तो तौल में फिर ढाई क्विंटल का अंतर आया, जिससे नाराज होकर वह हंगामा करने लगे। चौधरी पुरवा निवासी रामूू की ट्रॉली में भी करीब तीन क्विंटल का अंतर आया। घटतौली की बात सुनकर वहां किसान एकत्रित हो गए और तौल बंद करा दी। कांटा बाबू ने कम गन्ने को पूरा करने की बात किसानों से कही, लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे जीएम ने किसानों की बात सुनी और कांटा फिटर को बुलाया। उसके बाद उन्होंने अपनी गाड़ी की तौल कराई। तौल में जीएम की गाड़ी का वजन भी कम आया। नाराज किसान गन्ने से भरी ट्रॉली की तौल कराने की मांग करने लगे। उसके बाद बांट मंगवाकर तौल कराई गई तो धर्मकांटा से क्रय केंद्र में करीब ढाई क्विंटल का अंतर आया। उसके बाद धर्मकांटा को भी एसडीएम ने चेक किया तो वह सही पाया गया। कांटा लगने के बाद से कांटा फिटर के न आने पर जीएम ने जमकर फटकार लगाते हुए बेलरायां चीनी मिल के 32 क्रय केंद्रों की जांच करने का आदेश दिया।
सभी क्रय केंद्रों को चेक करने का है आदेश
जीएम ने बताया कि गन्ना क्रय केंद्रों को चेक करने के लिए कांटा फिटर को एक पिकअप और साथ में एक सहायक दिया गया है। उनके आने और जाने का खर्चा चीनी मिल देती है। बावजूद इसके फिटर की लापरवाही सामने आई है। उसे हिदायत दी गई है।

भाजपा के एक बड़े नेता का नाम लेने पर नाराज हुए जीएम
कांटा बाबू वासुदेव मिश्रा ने अपनी गलती छुपाने के लिए भाजपा के एक बड़े नेता का नाम किसानों के बीच में ले लिया। इस बात को लेकर जीएम नाराज हो गए और कांटा बाबू को जमकर फटकार भी लगाई।
कांटे में गड़बड़ी मिली है। कांटा बाबू वासुदेव मिश्रा को सस्पेंड किया जा रहा है। पूरे सीजन उनको तौल से बाहर रखा जाएगा।
- सुशील कुमार गौड़, जीएम बेलरायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed