फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Scissors of power cuts, low supply from above increased the problem

Lakhimpur Kheri News: बिजली पर कटौती की कैंची, ऊपर से कम आपूर्ति ने बढ़ाई परेशानी

Tue, 15 Sep 2026 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 15 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Scissors of power cuts, low supply from above increased the problem
गोला विद्युत वितरण उपखंड में अधीक्षण अभियंता से वार्ता करते भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी। स - फोटो : Archive
लखीमपुर खीरी। प्रदेश में बिजली उत्पादन घटने का असर खीरी में भी दिखाई देने लगा है। खासकर ग्रामीण इलाकों में अघोषित कटौती और लो वोल्टेज से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

दिन-रात कई बार बिजली गुल होने से घरेलू कामकाज, कारोबार और खेती-किसानी प्रभावित हो रही है। कटौती का कोई निश्चित समय नहीं है। गर्मी और उमस के बीच लंबे समय तक बिजली न आने से ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को गोला, हैदराबाद और फरधान के बिजली उपकेंद्रों पर ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया। 18 घंटे आपूर्ति बहाल करने की मांग की। अधिकारियों ने व्यवस्था में सुधार का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ के विद्युत वितरण उपखंड में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष हरदयाल सिंह संधू के नेतृत्व में पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने सुचारू बिजली आपूर्ति की मांग की। गोला सर्किल के अधीक्षण अभियंता मनीष कुमार झा ने बताया कि ऊपर से आपातकालीन कटौती की जा रही है। इसकी सूचना करीब एक घंटे पहले ही मिल पाती है। ऊपर स्तर की समस्या का समाधान स्थानीय स्तर पर संभव नहीं है। विभाग का प्रयास है कि स्थानीय फॉल्ट न हों। कहीं फॉल्ट होने पर उसे जल्द ठीक कराकर उपभोक्ताओं को राहत दी जाए। उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
ममरी स्थित हैदराबाद बिजली उपकेंद्र पर ग्रामीण जन सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष महेशचंद्र वर्मा के नेतृत्व में धरना दिया गया। उन्होंने कहा कि शिकायतों के बावजूद न कटौती बंद हुई और न लो वोल्टेज की समस्या दूर हुई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। समस्या का समाधान होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने की बात कही।
फरधान में सेमरी बिजली उपकेंद्र से जुड़े गांवों में रात की अघोषित कटौती के विरोध में ग्रामीणों ने धरना दिया। उन्होंने कहा कि दिन-रात बिजली कटौती से आम जनजीवन प्रभावित है। अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय लखीमपुर खीरी को दिए शिकायती पत्र में जल्द समाधान न होने पर आक्रोश बढ़ने की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने शासन के अनुसार 18 घंटे आपूर्ति बहाल करने की मांग की।
धरने में सुखदेव सिंह, अवध बिहारी, सिंटू मिश्र, रंजीत, हंसराज, रवि प्रकाश, अरविंद कुमार, विनीत कुमार, अनिल कुमार, अनुपम वर्मा और रंजीत सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए।
--------------
पलिया में बिजली समस्या पर ज्ञापन
पलियाकलां में युवा जनहित सेवा समिति के पदाधिकारियों ने सोमवार को बिजली कार्यालय पहुंचकर एसडीओ पवन कुमार से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। इसमें अघोषित बिजली कटौती रोकने, रोस्टिंग में सुधार, खजुरिया फीडर से ओवरहेड पानी की टंकी हटाकर उसे संपूर्णानगर फीडर से जोड़ने की मांग की गई।
समिति के सदस्य पहले पलिया स्थित अधिशाषी अभियंता कार्यालय पहुंचे। इसके बाद एसडीओ कार्यालय में वार्ता की। समिति ने कहा कि संपूर्णानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में शाम से देर रात तक लगातार रोस्टिंग से जनता बेहाल है। वर्षों से लटके जर्जर तारों को तुरंत बदलने की मांग भी उठाई गई।
एसडीओ पवन कुमार ने बताया कि बारिश के कारण कोयला गीला होने से पीछे से बिजली की आपूर्ति कम मिल रही है। ज्ञापन के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
----
बिजली कटौती ऊपर से की जा रही है। उच्च अधिकारियों को भी सूचित किया गया है। चार-पांच दिनों में व्यवस्था सही होने के बाद सप्लाई सुचारू होने की संभावना है।

-मयंक चतुर्वेदी, अधिशाषी अभियंता, विद्युत वितरण खंड द्वितीय

गोला विद्युत वितरण उपखंड में अधीक्षण अभियंता से वार्ता करते भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी। स

गोला विद्युत वितरण उपखंड में अधीक्षण अभियंता से वार्ता करते भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी। स- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed