फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers angry over non-lifting of sugarcane demonstrated

Lakhimpur Kheri News: गन्ना उठान न होने पर गुस्साए किसानों ने किया प्रदर्शन

Thu, 21 Mar 2024 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Farmers angry over non-lifting of sugarcane demonstrated
पलिया के परसपुर गन्ना सेंटर पर उठान न होने पर प्रदर्शन करते किसान।
संपूर्णानगर/पलिया। परसपुर बी सेंटर पर कई दिनों से गन्ना नहीं उठाया जा रहा है। इसके चलते तौल भी बंद है। बुधवार को किसानों ने केंद्र पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


किसान सहकारी चीनी मिल संपूर्णानगर के परसपुर बी क्रय केंद्र पर पहुंचे सैकड़ों किसानों का आरोप है कि मुख्य गन्ना अधिकारी की अनदेखी के चलते सेंटरों का हाल खराब हो गया है। किसानों के इंडेंट में शुरुआत से कटौती की जाने लगी है। तीन चार दिनों से गन्ना उठान न होने से तौल भी ठप पड़ी है। गन्ना तुलवाने के लिए आने वाले किसानों की गाड़ियों में लदा गन्ना भी सूखने लगा है। सेंटर इंचार्ज हरविंदर सिंह ने गुस्साए किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन न मानने पर अधिकारियों को जानकारी दी।
विज्ञापन

इस दौरान अजन लाल कश्यप, ओमप्रकाश, राजेंद्र, परमेश्वर, गजेंद्र, वीरेंद्र, जसप्रीत, गुरप्रीत, गज्जन, दर्शन, रामदास, सोनपाल, रोशनलाल समेत भारी संख्या में किसान मौजूद रहे। किसान सहकारी चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी उदयभान ने बताया कि मिल में तकनीकी खराबी के चलते बार-बार ब्रेकडाउन हो रहा है। जिसके चलते वाहनों की लंबी कतार लग गईं हैं। वाहन खाली न होने की वजह से गन्ना उठान नहीं हो सका है। जल्द ही सब ठीक कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed