फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers and traders came forward regarding mining lease

Lakhimpur Kheri News: खनन पट्टे को लेकर किसान और व्यापारी आए सामने

Tue, 21 Jan 2025 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Farmers and traders came forward regarding mining lease
पलिया तहसील में तहसीलदार को खनन पट्टा से संबं​धित जानकारी देते किसान। संवाद
पलियाकलां। प्रशासन की तरफ से अतरिया गांव में खनन के लिए जारी किए गए पट्टे का विरोध आम लोग और संगठन खुलकर करने लगे हैं।
विज्ञापन

पलिया नगर व्यापार मंडल के साथ ही राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है और खनन को ही पलिया क्षेत्र में बाढ़ आने का मुख्य कारण बताया जा रहा है। मंगलवार को दोनों संगठनों की तरफ से मुख्यमंत्री व डीएम को संबोधित अलग-अलग ज्ञापन तहसीलदार को दिए गए हैं।

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार आरती यादव को दिया है। जिसमें कहा गया है कि अतरिया में गाटा संख्या 504 में खनन का पट्टा स्वीकृत किया गया है, लेकिन यह गाटा नदी के काफी करीब है और यहां से खनन होने के बाद आगे मानसून सत्र में बाढ़ आने की संभावनाएं बनी रहेंगी।
विज्ञापन

कहा कि खनन के कारण नदी अपना मार्ग बदल रही है और रेलवे लाइन के पूरब की ओर दर्जनों ग्राम पंचायतों में नुकसान कर रही है। मामले में अतरिया के गाटा संख्या 504 पर दिए गए खनन पट्टे को निरस्त करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संगठन के तहसील अध्यक्ष तरसेम सिंह, जिला उपाध्यक्ष तेंजेद्र सिंह तेजी, निर्मल सिंह, बलवीर सिंह, गुरदयाल सिंह, सतनाम सिंह, देवेंद्र सिंह, आरएन निषाद समेत अन्य कई किसान मौजूद रहे।
उधर, नगर व्यापार मंडल मिश्रा गुट ने भी मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को दिया है। जिसमें कहा गया है कि शारदा नदी के किनारे पलिया शहर बसा है और यहां दुधवा नेशनल पार्क है। जहां सैलानियों की लगातार आवाजाही होती है। लेकिन पिछले वर्ष खनन की वजह से हुए भारी नुकसान की तरफ इस साल भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे पलिया फिर से टापू बनने की कगार पर खड़ा हो गया है।

बाढ़ का सबक न लेते हुए भी खनन का लाइसेंस दिया गया है और इसका व्यापार मंडल विरोध करता है। साथ ही खनन पट्टा निरस्त करने की मांग करता है। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा, महामंत्री संदीप बंसल, अनिल वर्मा, फुरकान अंसारी, जफर अहमद टीटू, अमर गुप्ता, आशीष अग्निहोत्री, अमन गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

पलिया तहसील में तहसीलदार को खनन पट्टा से संबंधित जानकारी देते किसान। संवाद

पलिया तहसील में तहसीलदार को खनन पट्टा से संबंधित जानकारी देते किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed