{"_id":"6aa4397d8086d142cb021824","slug":"dismissed-from-job-sanitation-worker-attempts-suicide-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-184749-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नौकरी से हटाए जाने से आहत सफाईकर्मी ने किया आत्महत्या का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नौकरी से हटाए जाने से आहत सफाईकर्मी ने किया आत्महत्या का प्रयास
Fri, 11 Sep 2026 10:55 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 11 Sep 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के गोटैय्याबाग निवासी सफाईकर्मी सोनू ने नौकरी से हटाए जाने से आहत होकर फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। समय पर जानकारी होने पर परिजनों ने उसे नीचे उतारा और अस्पताल में भर्ती कराया। उसका उपचार चल रहा है।
सोनू के भाई नितेश ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसका भाई नगर पालिका में सफाईकर्मी है और संकटा देवी वार्ड में काम करता था। कुछ दिन पहले नगर पालिका के सफाई इंस्पेक्टर ने झूठे आरोप लगाकर उसे नौकरी से निकाल दिया। आरोप है कि नौकरी से हटाने के बाद इंस्पेक्टर ने 30 हजार रुपये घूस मांगी। रुपये न देने पर जातिसूचक गाली देने का भी आरोप है। इससे क्षुब्ध होकर सोनू ने फांसी लगा ली।
सीओ विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिली है। आरोपी सफाई इंस्पेक्टर से पूछताछ की जाएगी। जांच के बाद विधिक कार्रवाई होगी।