फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   farmer who went to guard his crop died under suspicious circumstances

Lakhimpur Kheri: रात में फसल की रखवाली करने खेत पर गया था किसान, सुबह इस हाल में मिला शव

Sat, 22 Jun 2024 02:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Jun 2024 02:54 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के गुदरिया गांव निवासी किसान शुक्रवार रात अपने खेत पर गया था। शनिवार सुबह उसका शव उसी के खेत में मिला। उसका एक हाथ पूरी तरह से नीला पड़ गया था।  

विज्ञापन
farmer who went to guard his crop died under suspicious circumstances
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में गुदरिया गांव निवासी किसान की मौत हो गई। वह शुक्रवार रात खेत पर फसल की रखवाली करने गया था। शनिवार सुबह 10 बजे उसका उसी के खेत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

 
धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के गुदरिया गांव निवासी रामगोपाल यादव (40) शुक्रवार रात खेत पर गया था। शनिवार सुबह तक नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में खेत पर पहुंचे तो देखा उसका शव गन्ने के खेत में पड़ा है। मृतक के चाचा अशर्फी लाल यादव ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। एक हाथ नीला पड़ गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने पर मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed