फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmer leaders arrived to know the reality of the conditions for ending the strike

धरना खत्म करने की शर्तों की हकीकत जानने पहुंचे किसान नेता

Wed, 15 Dec 2021 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Farmer leaders arrived to know the reality of the conditions for ending the strike
बजाज चीनी मिल के तौल कांटे पर जानकारी करते किसान नेता।
आंदोलन के दौरान गन्ना यार्ड में खड़ी ट्रॉलियों को बजाज चीनी मिल ने दी वरीयता
विज्ञापन

314 ट्रॉलियों में भरे गन्ने की सूख पर प्रति ट्रॉली पांच क्विंटल बढ़वाया वजन
गोला गोकर्णनाथ। जिला प्रशासन और मिल प्रबंधन की जिन शर्तों पर संयुक्त किसान मोर्चा ने अपना आंदोलन समाप्त किया था। उन शर्तों पर बजाज चीनी मिल कितना खरा उतरा है इसकी जमीनी हकीकत जानने के लिए किसान नेता मंगलवार सुबह बजाज चीनी मिल के तौल कांटे पर पहुंचे।
मंगलवार की सुबह राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन जिलाध्यक्ष पटेल श्री कृष्ण वर्मा और रामनिवास वर्मा, संतोष सिंह ने चीनी मिल तौल गेट पर तीन दिसंबर से बजाज चीनी मिल के यार्ड में खड़ी गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियों की तौल की जानकारी की। किसान नेताओं ने जीएम केन जगवीर सिंह मलिक से वार्ता की। जीएम केन ने बताया कि सोमवार शाम छह बजे से बुधवार सुबह छह बजे तक गन्ना लाइनों में तीन दिसंबर की खड़ी गन्ना ट्रॉलियों की तौल कराई जा रही है। अभी 314 ट्रॉलियों में भरे गन्ने की सूख पर प्रति ट्रॉली वजन में पांच क्विंटल बढ़ोतरी कराई है। सोमवार शाम 7:50 पर चीनी मिल की छोटी इकाई और रात 11:40 पर बड़ी इकाई चालू हो गई थी। बजाज चीनी मिल की दोनों इकाइयां सुचारु रूप से चल रही हैं।
विज्ञापन

ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक आशुतोष मधुकर ने बताया कि पिछले सत्र में दो जनवरी तक का भुगतान हो चुका है। आंदोलन के बाद मिल चलने पर करीब 25 करोड़ रुपये किसानों के खाते में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed