{"_id":"5745a3b34f1c1bb515692872","slug":"farmer-injured-in-tiger-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ के हमले में किसान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ के हमले में किसान घायल
अमर उजाला ब्यूरो बांकेगंज।
Updated Wed, 25 May 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
बाघ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगल किनारे स्थित खेत की रखवाली कर रहा था सोनू
शोरशराबे पर किसान को छोड़ जंगल में गया बाघ
फारेस्ट गार्ड ने सीएचसी पहुंचकर की घायल से पूछताछ
जंगल किनारे खेत की रखवाली कर रहे गांव गंगापुर निवासी 24 वर्षीय किसान सोनू पर बाघ ने हमला कर लहूलुहान कर दिया। बाघ किसान को जंगल की ओर खींचकर ले जाने का प्रयास कर रहा था कि इस दौरान हुए शोरशराबे पर वह उसे छोड़कर जंगल में चला गया। घायल सोनू का सीएचसी बांकेगंज में उपचार चल रहा है। डॉक्टरों ने सोनू की हालत खतरे से बाहर बताई है।
घटना बुधवार सवेरे दस बजे की है। दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मैलानी रेंज की महुरैना बीट की बांकेगंज कस्बे के निकट गांव गंगापुर निवासी सोनू ने बताया कि गांव के पश्चिम, उत्तर जंगल किनारे उसका खेत है। अक्सर खेत में बंदर और नीलगाय पहुंचकर फसल को नुकसान पहुंचाते हैं। बुधवार सवेरे दस बजे जब वह खेत की रखवाली कर रहा था। समीप स्थित खेतों की अन्य किसान भी रखवाली कर रहे थे। इस दौरान खेत के अंदर घुसे बंदरों को भगाकर जैसी ही वह दूसरे छोर पर पहुंचा, अचानक जंगल से आए बाघ ने उस पर हमला कर दिया। जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक बाघ उसको जंगल की ओर खींचकर ले जाने लगा। इसी दौरान साथी प्रमोद कुमार ने शोरशराबा शुरू कर दिया। इस पर आसपास के खेतों पर काम कर रहे अन्य किसानों ने भी चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। तब बाघ उसे छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। किसान के सीने, कंधे और पीठ पर पंजों के कई निशान हैं। घायल सोनू को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया है। मैलानी रेंज के महुरैना बीट फारेस्ट गार्ड सुखपाल सिंह ने भी सूचना पर सीएचसी पहुंचकर घायल सोनू से घटना की जानकारी ली।
उधर इस संबध में रेंजर मैलानी डीएस यादव ने बताया कि महुरैना बीट की कंपार्टमेंट 14 की घटना बताई गई है। कंपार्टमेंट 14 महुरैना कोठी जंगल क्षेत्र का इलाका है। अक्सर वहां बाघ, गुलदार, तेंदुआ पहुंचते हैं। किसान ने जंगल से सटे खेत की रखवाली करते समय बाघ के हमले की जानकारी दी है। किसान के बयान के मुताबिक प्रथम द़्रष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल पर पदचिह्नों आदि की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
वन विभाग से पहले सीएचसी पहुंचे विधायक रोमी
किसान पर बाघ के हमले की खबर मिलते ही क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी विभागीय अधिकारियों से पहले बांकेगंज सीएचसी पहुंचे। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती घायल हुए सोनू का हाल जानने के बाद परिवारीजनों को इलाज के लिए पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। इस मौके पर विनय पांडे, संदीप जायसवाल, बुंदे भसीन, सुधीर कक्कड़, बेबी गुप्ता आदि मौजूद रहे।