{"_id":"66ca2884682a6e0abe077e1d","slug":"family-members-insist-on-performing-last-rites-after-arrest-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-127620-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गिरफ्तारी के बाद अंतिम संस्कार करने की जिद पर अड़े परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गिरफ्तारी के बाद अंतिम संस्कार करने की जिद पर अड़े परिजन
विज्ञापन
परिजनों से बातचीत करते पुलिस ओर समाज के लोग।संवाद
विज्ञापन
मोहम्मदी। मारपीट में घायल मोहल्ला पूर्वी लखपेड़ा निवासी रामप्रकाश की बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान मौत होने के मामले मेें शुक्रवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव के घर लाए जाने पर कोहराम मच गया। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार नहीं कराने की जिद पर अड़ गए।
मोहल्ला पूर्वी लखपेड़ा मेला मैदान निवासी रामप्रकाश (35) 16 अगस्त को मारपीट में गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां 22 अगस्त को उनकी मौत हो गई थी। शुक्रवार शाम शव घर लाए जाने पर परिजन आरोपी की गिरफ्तारी के बगैर अंतिम संस्कार नहीं करने की जिद पर अड़ गए। उन्होंने आरोपियों के मकान पर बुलडोजर चलाए जाने की मांग की। मामला बिगड़ता देख सीओ अरुण कुमार सिंह और तहसीलदार प्रीति सिंह ने मौके पर पहुंच कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने और मुकदमा में धारा तरमीम करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए माने। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा, ब्लाॅक प्रमुख महेंद्र बाजपेई, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विवेक शुक्ला, विनोद तिवारी और आनंद बाजपेई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन