फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Family members furious as missing man has not been found for five days

Lakhimpur kheri: पांच दिन से लापता युवक की बरामदगी न होने पर भड़के परिजन, सड़क पर जाम लगाया

Thu, 13 Jun 2024 02:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 13 Jun 2024 02:20 PM IST
सार

लखीमपुर जिले के बेहजम क्षेत्र से लापता युवक का पांच दिन बाद भी पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। इससे नाराज परिवारवालों ने बृहस्पतिार को लीलाकुआं चौराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझाकर उन्हें शांत कराया। तब जाम खुल सका। 

विज्ञापन
Family members furious as missing man has not been found for five days
ग्रामीणों को समझाते पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर जिले के बेहजम क्षेत्र में कोढैया निवासी रिंकू पांच दिन से लापता है। वह अपनी ससुराल अटनैहा गांव, कोतवाली सदर गया था, जहां से वापस घर नहीं पहुंचा। परिवारीजनों ने सदर कोतवाली क्षेत्र की एलआरपी चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। उसका कोई सुराग नहीं लगा है। 

विज्ञापन


रिंकू के बरामद न होने से नाराज परिजनों ने गामीणों के साथ मिलकर बृहस्पतिवार दोपहर लीलाकुआं चौराहे पर जाम लगा दिया, जिससे करीब लगभग आधे घंटे तक सड़क जाम रही। जिसकी सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष कौशल किशोर, चौकी इंचार्ज लीलाकुआं प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और जाम खुलवाया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर मितौली सीओ शमशेर बहादुर सिंह भी पहुंचे। लापता युवक के माता-पिता को अपनी गाड़ी में बिठाकर पुलिस लखीमपुर ले गई। परिवारवालों का कहना है कि रिंकू के आठ साल का बेटा श्रेयांश है और दो लड़की पूजा और रूपा है। पत्नी का नाम सोनी है। 

थाना अध्यक्ष कौशल किशोर ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट एलआरपी चौकी में दर्ज है। मामला यह है कि अपनी ससुराल गया था जहां से कुछ लोगों के साथ बाइक से शौच के लिये गांव के बाहर गया था। इसके बाद से उसका पता नहीं है। पुलिस खोजबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed