फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fake pharmaceutical company sold Khedia in the name of antibiotic medicine

Lakhimpur Kheri News: कागजों पर दवा कंपनी, एंटीबायोटिक के नाम पर बेची खड़िया, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

Tue, 21 Feb 2023 10:51 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Feb 2023 10:51 AM IST
सार

जून 2022 में एंटीबायोटिक टेबलेट जेसेफ एजेड और विन कोल्ड प्लस सीरप के नमूने लिए गए थे। दोनों नमूनों की लैब से जांच रिपोर्ट आई, जिसमें एंटीबायोटिक जेसेफ एजेड टेबलेट पूरी तरह खड़िया पाई गई। 

विज्ञापन
Fake pharmaceutical company sold Khedia in the name of antibiotic medicine
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

एंटीबायोटिक टैबलेट जेसेएफ एजेड जांच में खड़िया निकली। इसे शाहजहांपुर की दो फर्में फर्जी कंपनी बनाकर लखीमपुर खीरी के गोला के फिक कनेक्ट ट्रेडर्स को सप्लाई कर रही थीं। मामले में कनेक्ट ट्रेडर्स के चार पार्टनर और दो फर्मों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से जून 2022 में फिक कनेक्ट ट्रेडर्स के स्टोर से जेसेफ एजेड और विन कोल्ड प्लस सिरप का नमूना लिया गया था। ड्रग इंस्पेक्टर सुनील रावत ने बताया कि दवा का नमूना फेल होने पर जेसेफ एजेड निर्माता कंपनी जिया हेल्थकेयर रेवाड़ी हरियाणा को नोटिस भेजा गया तो पता चला कि वहां ऐसी कोई कंपनी नहीं है।
विज्ञापन


स्थानीय स्तर पर पड़ताल की गई, जिसमें इस फर्जीवाड़े में फिक कनेक्ट ट्रेडर्स और शाहजहांपुर की फर्में स्काई वर्ल्ड फार्मास्यूटिकल्स और रोहित मेडिकल एजेंसी संलिप्त पाईं गई। इसके बाद सीजेएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया। विनकोल्ड सिरप का नमूना अधोमानक पाए जाने पर भी निर्माता कंपनी टेक्सा लाइफ साइंस डेराबसी पंजाब के विरुद्ध मुकदमा दायर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में फेल हुए नमूने 

जीवन रक्षक दवाओं में शुमार एंटीबायोटिक दवाओं में सबसे ज्यादा गड़बड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। ड्रग इंस्पेक्टर सुनील रावत ने एंटीबायोटिक टेबलेट जेसेफ एजेड और विन कोल्ड प्लस सीरप का नमूना लिया था। दोनों नमूनों की लैब से जांच रिपोर्ट आई, जिसमें एंटीबायोटिक जेसेफ एजेड टेबलेट पूरी तरह खड़िया पाई गई। इसमें निर्धारित कंटेंट की मात्रा का एक प्रतिशत भी नहीं मिला है। 

विनकोल्ड प्लस सिरप में पैरासिटामॉल नामक कंटेट की मात्रा निर्धारित मानक से कम पाई गई है। ड्रग इंस्पेक्टर ने फिक कनेक्ट ट्रेडर्स गोला गोकर्णनाथ, विनकोल्ड प्लस सीरप की निर्माता कंपनी टेक्सा लाइफ साइंस डेराबसी पंजाब और जेसेफ एजेड की निर्माता कंपनी जिया हेल्थेकेयर रेवाड़ी हरियाणा को नोटिस जारी किया। 

कागजों पर चल रही थी कंपनी

रेवाड़ी में जांच के दौरान पता चला कि जिया हेल्थकेयर नाम की कोई दवा फैक्ट्री संचालित नहीं है, जिसकी वहां के अधिकारियों ने भी पुष्टि की। इससे यह बात साफ हो गई कि जनपद में नकली कंपनी के नाम पर बनी नकली दवाएं बेचकर मेडिकल कारोबारी अपनी जेबें भरने में लगे हैं, तो वहीं मरीजों की सेहत और जान दोनों पर खतरा मंडरा रहा है। 

ड्रग इंस्पेक्टर सुनील रावत ने बताया कि नकली कंपनी में बनी दवाओं के बारे में गहराई से पड़ताल की गई, तो पता चला कि शाहजहांपुर की दो फर्मों द्वारा लखीमपुर में नकली जेसेफ एजेड की आपूर्ति की जा रही थी। गोला स्थित फिक कनेक्ट ट्रेडर्स के पार्टनर अरविंद कुमार, शिवा, गंगाधर शाह समेत चार लोगों और शाहजहांपुर की दो फर्मों के खिलाफ शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में मुकदमा दायर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed