फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fake certificate

जांच में फर्जी निकला जाति प्रमाण-पत्र 

Sat, 01 Jul 2017 10:30 PM IST
बांकेगंज।
बांकेगंज। Updated Sat, 01 Jul 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
Fake certificate
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : 4 bp, blog
स्क्रूटनी कमेटी की जांच के बाद तहसीलदार गोला ने निरस्त किया
विज्ञापन

ब्लॉक बांकेगंज के वार्ड संख्या 25 से जिला पंचायत सदस्य के रूप में चुनाव जीतीं रामादेवी का जाति प्रमाण-पत्र जांच में फर्जी निकला। तहसीलदार (गोला) ने स्क्रूटनी समिति की जांच आख्या के आधार पर इसे निरस्त कर दिया है। इससे अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित महिला सीट पर चुनाव जीतीं जिला पंचायत सदस्य का निर्वाचन रद्द हो सकता है।        
 ब्लॉक बांकेगंज के वार्ड संख्या 25 में जिला पंचायत सदस्य की सीट जौनसारी (अनुसूचित जनजाति) महिला के लिए आरक्षित थी। इस पर रामा देवी और सीतादेवी चुनाव लड़ीं थी। इसमें रामादेवी चुनाव जीत गईं। प्रतिद्वंद्वी सीता देवी ने रामा देवी के जाति प्रमाण-पत्र को फर्जी बताते हुए सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी थी। डीएम ने इसकी जांच स्क्रूटनी समिति से कराई। जिसमें यह स्पष्ट हो गया कि रामा देवी ने गलत ढंग से जौनसारी (अनुसूचित जनजाति) का प्रमाण-पत्र हासिल किया है। जांच आख्या के आधार पर तहसीलदार गोला आशुतोष गुप्ता ने रामा देवी को जारी जौनसारी (अनुसूचित जनजाति) प्रमाण-पत्र संख्या 23210500014 को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। इससे जिला पंचायत सदस्य के रूप में रामादेवी का निर्वाचन खटाई में पड़ गया है।            
विज्ञापन

00000000000      
वर्जन......      
 स्क्रूटनी कमेटी की जांच आख्या के आधार पर वर्तमान जिला पंचायत सदस्य रामादेवी का तत्कालीन तहसीलदार गोला की ओर से जारी जौनसारी ( अनुसूचित जनजाति) प्रमाण-पत्र तत्काल प्रभाव सें निरस्त कर दिया गया है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

-आशुतोष गुप्ता, तहसीलदार गोला गोकर्णनाथ, खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed