{"_id":"57fa519f4f1c1b685228dfec","slug":"factionalism-in-the-bjp-was-in-gola","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोला में भाजपा में दिखी गुटबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोला में भाजपा में दिखी गुटबाजी
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
Updated Sun, 09 Oct 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
भ्ााजपा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ही समय पर सांसद ने लोकार्पण तो पूर्व विधायक ने किया नगर भ्रमण
नगर के सीएचसी में मरीजों और तीमारदारों के ठहरने के लिए बनवाए गए अटल विश्राम गृह के लोकार्पण कार्यक्रम में भाजपा की गुटबाजी देखी गई, जिसमें एक ही समय पर सीएचसी में सांसद अजय मिश्र टेनी ने विश्राम गृह का लोकार्पण किया तो वहीं पूर्व विधायक अरविंद गिरि ने समर्थकों के साथ नगर में भ्रमण कर दुकानदारों से मुलाकात की।
सीएचसी में बीमार और तीमारदारों के ठहरने के लिए 12 लाख 85 हजार रुपये की लागत से अटल विश्राम गृह बनवाया गया है, जिसका लोकार्पण सांसद अजय मिश्र टेनी ने फीता काटकर किया। विश्राम गृह के लोकार्पण से पूर्व आनन- फानन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्राम गृृह के फर्श और आस पास की साफ सफाई कराई। इस मौके पर टेनी ने बताया कि भाजपा के दो वर्ष के कार्यकाल में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर जिले में काफी काम कराया गया है।
संचालन ठाकुर प्रसाद गंगवार ने किया। रामस्वरूप वर्मा, नौबत सिंह चंदेल, हरद्वारीलाल वर्मा, दीपेंद्र गुप्ता, अनुराग गुप्ता, अवधेश मिश्र, डॉ प्रीति, पटेल ओमप्रकाश, इंद्रजीत यादव, घनश्याम वर्मा, विजय शुक्ल रिंकू, मुन्नालाल अवस्थी, संजय सिंह, गोपाल शुक्ल, बालकृष्ण गुप्ता बल्लू, आनंद प्रकाश शुक्ल, वीर सिंह चौहान, राजेश शुक्ल, पवन गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
---
दुकानदारों से मुलाकात करने निकले पूर्व विधायक
गोला गोकर्णनाथ। जिस समय सांसद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सीएचसी में विश्राम गृह का लोकार्पण कर रहे थे उसी समय पूर्व विधायक अरविंद गिरि नगर में भ्रमण कर चीन निर्मित वस्तुओं का क्रय- विक्रय न करने के लिए दुकानदारों से मुलाकात कर शौर्य दिवस को सफल बनाने के प्रयास में लगे रहे। सिनेमा चौराहे से अलीगंज रोड, लखीमपुर रोड, सदर चौराहा, मिल रोड के दुकानदारों से मुलाकात कर पूर्व विधायक ने कहा कि दुकानदार चीन निर्मित वस्तुओं का क्रय विक्रय न करें। दुकानदारों के पास जो चीन निर्मित सामान है उसे वे लागत मूल्य पर खरीद लेंगे। जिसकी 15 अक्तूबर को शौर्य दिवस पर होली जलाई जाएगी। इस मौके पर विजय माहेश्वरी, विश्वनाथ सिंह, अवनीश मैसी, मोंटी गिरि, अचल श्रीवास्तव, दिलीप यादव, कुमार शुभम वर्मा सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।