फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Express will not go to Gorakhpur from 7th to 9th July

Lakhimpur Kheri News: सात से नौ जुलाई तक गोरखपुर नहीं जाएगी एक्सप्रेस

Tue, 26 May 2026 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 26 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Express will not go to Gorakhpur from 7th to 9th July
मैलानी। जुलाई में गोरखपुर और पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सात से नौ जुलाई तक गोरखपुर-इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस का संचालन गोरखपुर तक नहीं होगा।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि गोंडा-बुढ़वल रेलखंड पर गोंडा और गोंडा कचहरी स्टेशनों के बीच पांच किमी तीसरी लाइन के प्री-नॉन इंटरलॉक और नॉन इंटरलॉक कार्य के साथ 10 जुलाई को मुख्य संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के चलते कई ट्रेनों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, शॉर्ट टर्मिनेशन, शॉर्ट ओरिजिनेशन और री-शिड्यूलिंग की जाएगी।
विज्ञापन

इसके चलते ट्रेन नंबर 15009 गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस सात से नौ जुलाई तक गोरखपुर के बजाय लखनऊ जंक्शन से सुबह छह बजे चलाई जाएगी। यह ट्रेन गोरखपुर से बादशाह नगर के बीच निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार ट्रेन नंबर 15010 इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस सात से नौ जुलाई तक गोरखपुर के बजाय लखनऊ जंक्शन पर रात 10:45 बजे यात्रा समाप्त करेगी। यह ट्रेन बादशाह नगर से गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा कार्यक्रम पहले से तय करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed