Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Excavation closed the road, opening the way for the jam

Lakhimpur Kheri News: खोदाई ने बंद की राह, जाम के लिए रास्ता खुला

Wed, 18 Nov 2026 11:06 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 18 Nov 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Excavation closed the road, opening the way for the jam
आर्यकन्या चौराहे पर नाला निर्माण के दौरान मिट्टी के ढेर से निकलते लोग। संवाद
लखीमपुर खीरी। आर्यकन्या चौराहे पर नाला निर्माण के लिए की गई खोदाई ने लोगों की राह रोक दी है। रास्ता बंद होने से राहगीर जान जोखिम में डालकर मिट्टी के टीले से निकल रहे हैं, जबकि स्कूलों की छुट्टी के समय वाहनों की कतार लगने से जाम लग रहा है। इसका असर आसपास के बाजार पर भी पड़ा है।
विज्ञापन

सहालग का सीजन शुरू होने के बावजूद ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि कई-कई दिन तक काम बंद रहने और रास्ता बाधित होने से कारोबार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

चौराहे से पांच रास्ते निकलते हैं, लेकिन निर्माण के चलते इनमें से केवल दो रास्तों से ही आवागमन हो पा रहा है। नाले का मलबा और निर्माण सामग्री रास्ते पर पड़ी होने से बैरीकेडिंग की गई है। सुरक्षा के लिहाज से लोगों को निर्माण स्थल से गुजरने नहीं दिया जा रहा है। इसके बावजूद कुछ लोग मिट्टी के टीले पर चढ़कर रास्ता पार कर रहे हैं। इससे हादसे का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास कई स्कूल होने से छुट्टी के समय स्थिति और बिगड़ जाती है। वाहनों की कतार लगने से चौराहे पर जाम की स्थिति बन जाती है। मिश्राना निवासी मनीष तिवारी, हाथीपुर बक्सा मार्केट के जाबिर अली और कचहरी रोड के श्यामू वर्मा ने बताया कि रास्ता बंद होने से आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। निर्माण कार्य में तेजी लाने की जरूरत है।
रास्ता बंद होने का असर आसपास की दुकानों पर भी दिख रहा है। सहालग के सीजन में ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। दुकानदार रानू खान, किशन और अवनीश ने बताया कि कई-कई दिन तक काम बंद रहने से परेशानी बढ़ रही है। उनका कहना है कि रोजाना निर्माण कार्य हो और मलबा हटाकर रास्ता सुचारु रखा जाए तो लोगों को राहत मिल सकती है।
------------------
दो माह में 60 प्रतिशत काम पूरा
करीब 35 लाख रुपये की लागत से पुराने जर्जर नाले का दोबारा निर्माण कराया जा रहा है। नाला 35 फुट लंबा और 12 फुट गहरा बताया गया है। 15 सितंबर को शुरू हुए निर्माण कार्य को करीब दो माह बीत चुके हैं। आधे नाले का निर्माण कर स्लैब डाली जा चुकी है, जबकि शेष हिस्से में काम चल रहा है। जेई समरा सईद के अनुसार, करीब 60 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। धनतेरस, दिवाली और भैया दूज के कारण मजदूर नहीं आए थे। अन्य दिनों में नियमित काम हुआ है। नाला गहरा होने और उसके अंदर काम किए जाने के कारण निर्माण में समय लग रहा है।
--------------------

कई-कई दिन तक निर्माण कार्य बंद रहने से परेशानी बढ़ रही है। सहालग के समय कारोबार प्रभावित होने से दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। हमारी दुकान कीचड़ और मलबे से पूरी ढकी हुई है।
-नरेंद्र सिंह छाबड़ा, दुकानदार
-------------

नाला गहरा है, इसलिए सुरक्षा के लिहाज से बैरीकेडिंग जरूरी है, लेकिन रास्ते का कोई वैकल्पिक इंतजाम भी होना चाहिए। मिट्टी के टीले से लोग निकल रहे हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है।
-हर्ष पांडे, दुकानदार
----------------

रास्ता बंद होने से दुकानदारों के साथ आम लोगों को भी परेशानी हो रही है। ग्राहक दूसरी तरफ से निकल जाते हैं और दुकान तक नहीं पहुंचते। निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ मलबा भी हटवाया जाना चाहिए।
-पीयूष दीक्षित, दुकानदार
----------------

सहालग का सीजन शुरू हो गया है, लेकिन रास्ता बंद होने से ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। दुकानों पर माल भरा पड़ा है। कारोबार पहले से ही प्रभावित है।
-नितिन पुरी, दुकानदार
----------
निर्माण कार्य में कोई हीलाहवाली नहीं हो रही है। काम तेजी से चल रहा है। लगातार कई त्योहार होने के कारण मजदूर छुट्टी पर थे। व्यस्त चौराहा होने की वजह से पूरा नाला एक साथ नहीं बनाया गया। पहले आधी स्लैब डाली गई। उसके खुलने तक काम कुछ दिन रोका गया, ताकि उधर का रास्ता खोलकर आधा नाला बनाया जा सके।

-संजय कुमार, ईओ, नगर पालिका, लखीमपुर

आर्यकन्या चौराहे पर नाला निर्माण के दौरान मिट्टी के ढेर से निकलते लोग। संवाद

आर्यकन्या चौराहे पर नाला निर्माण के दौरान मिट्टी के ढेर से निकलते लोग। संवाद

आर्यकन्या चौराहे पर नाला निर्माण के दौरान मिट्टी के ढेर से निकलते लोग। संवाद

आर्यकन्या चौराहे पर नाला निर्माण के दौरान मिट्टी के ढेर से निकलते लोग। संवाद

आर्यकन्या चौराहे पर नाला निर्माण के दौरान मिट्टी के ढेर से निकलते लोग। संवाद

आर्यकन्या चौराहे पर नाला निर्माण के दौरान मिट्टी के ढेर से निकलते लोग। संवाद

आर्यकन्या चौराहे पर नाला निर्माण के दौरान मिट्टी के ढेर से निकलते लोग। संवाद

आर्यकन्या चौराहे पर नाला निर्माण के दौरान मिट्टी के ढेर से निकलते लोग। संवाद

आर्यकन्या चौराहे पर नाला निर्माण के दौरान मिट्टी के ढेर से निकलते लोग। संवाद

आर्यकन्या चौराहे पर नाला निर्माण के दौरान मिट्टी के ढेर से निकलते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed