{"_id":"6af2076d96993d951301a3f0","slug":"examination-centers-were-proposed-without-complete-facilities-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-189407-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बिना मुकम्मल सुविधाओं के प्रस्तावित कर दिए परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बिना मुकम्मल सुविधाओं के प्रस्तावित कर दिए परीक्षा केंद्र
Mon, 09 Nov 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में बिना मुकम्मल सुविधाओं वाले विद्यालयों को भी परीक्षा केंद्र प्रस्तावित कर दिया गया है। ऐसे नौ विद्यालयों ने मूलभूत सुविधाओं की कमी का हवाला देते हुए केंद्र निरस्त करने की आपत्तियां दर्ज कराई हैं। इन विद्यालयों में कहीं कमरों की कमी है तो कहीं शिक्षकों की। बताया जाता है कि कुछ विद्यालय बोर्ड के निर्धारित मानकों पर भी खरे नहीं उतर रहे हैं।
बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों के चयन के लिए स्कूलों का डाटा जुटाया जाता है। इस दौरान कई बार ऐसे विद्यालय भी प्रस्तावित हो जाते हैं, जो निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं होते। इसी वजह से प्रस्तावित केंद्रों की सूची स्थानीय कमेटी को भेजी जाती है। कमेटी की संस्तुति के बाद ही अंतिम सूची जारी की जाती है। इस बार जिले में 143 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किया गया है।
डीआईओएस विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि त्योहार समाप्त होने के बाद डीएम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें आईं 61 आपत्तियों पर मंथन होगा। इसके बाद डीएम के निर्देश पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। केंद्र निरस्त करने की आपत्ति दर्ज कराने वाले विद्यालयों में स्व. श्रीराम सिंह पाल इंटर कॉलेज ककरहा, हाईस्कूल उचौलिया, कृष्णानगर, ज्ञानसिंहपुरवा, हिल्डोलना, गणेशपुर, इसवारा, भीखमपुर, ढकिया देवी और सिकन्दराबाद शामिल हैं।