Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Women bought more properties than men on Dhanteras

Lakhimpur Kheri News: धनतेरस पर महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा संपत्तियां खरीदीं

Mon, 09 Nov 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 09 Nov 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Women bought more properties than men on Dhanteras
लखीमपुर खीरी। धनतेरस पर जिले में संपत्ति खरीदने के मामले में महिलाएं पुरुषों से आगे रहीं। सात उपनिबंधक कार्यालयों में कुल 142 रजिस्ट्रियां हुईं। इनमें 73 महिलाओं और 69 पुरुषों के नाम बैनामे दर्ज हुए।
विज्ञापन

महिलाओं की हिस्सेदारी 51.4 प्रतिशत रही, जबकि पुरुषों की 48.6 प्रतिशत। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, सदर तहसील में सबसे अधिक 46 रजिस्ट्रियां हुईं। इनमें 29 महिलाओं और 17 पुरुषों के नाम संपत्ति दर्ज हुई।
विज्ञापन

गोला में 19 रजिस्ट्रियों में 10 महिलाएं और नौ पुरुष शामिल रहे। निघासन में 16 रजिस्ट्रियों में नौ महिलाएं और सात पुरुषों के नाम बैनामे हुए। मितौली में 16 में से 11 रजिस्ट्रियां महिलाओं और पांच पुरुषों के नाम हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदी, पलिया और धौरहरा में पुरुष आगे रहे। मोहम्मदी में 10 पुरुषों और छह महिलाओं, पलिया में नौ पुरुषों और पांच महिलाओं तथा धौरहरा में 12 पुरुषों और तीन महिलाओं के नाम बैनामे हुए।

राजस्व के मामले में भी महिलाएं आगे रहीं। उनके नाम हुई रजिस्ट्रियों से 44,42,080 रुपये और पुरुषों के नाम हुई रजिस्ट्रियों से 43,87,320 रुपये का राजस्व मिला। एआईजी स्टांप अमिताभ कुमार ने बताया कि धनतेरस पर पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के नाम अधिक बैनामे हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed