फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   EX MLA's tehravi,EX MLA's tehravi: many political leaders reached at his home

पूर्व विधायक का तेरहवीं संस्कारः सभी दलों ने नेताओं ने एक स्वर में की सीओ समेत दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Sun, 20 Sep 2020 06:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
EX MLA's tehravi,EX MLA's tehravi: many political leaders reached at his home
पलिया (लखीमपुर खीरी) के त्रिकोलिया में सभा को संबोधित करते पूर्व मंत्री सपा नेता अभिषेक मिश्र। - फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। जमीन के विवाद में तीन बार के विधायक रहे निरवेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना की मौत के बाद उनके पुत्र संजीव मिश्रा का ग्रामीणों के सहयोग से चलाया जा रहा धरना ग्राम त्रिकोलिया में शनिवार को 12वें दिन भी जारी रहा। तेरहवीं संस्कार में काफी संख्या में लोग शामिल हुए और पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि दी तो दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी पार्टियों के नेताओं ने एक स्वर में दोषी सीओ और फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार छह सितंबर को निघासन से तीन बार विधायक रह चुके निरवेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना की जमीन के विवाद में मौत हो गई थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा जमकर हंगामा किया। सोमवार को ग्रामीणों को डीएम शैलेंद्र कुमार ने समझाया और मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया तो ग्रामीणों ने पूर्व विधायक के शव का अंतिम संस्कार किया था। बाद में जब इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मंगलवार से पूर्व विधायक के पुत्र संजीव मिश्रा ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए। शनिवार को पूर्व विधायक का तेरहवीं संस्कार होने के कारण काफी संख्या में लोग पूर्व विधायक के आवास पर सुबह से ही एकत्र होने लगे। इसको देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट रहा। देर शाम तक लोगों की आवाजाही जारी रही। मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सभी पार्टियों के नेताओं ने पहुंचकर दोषियों को पर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

दलगत राजनीति से ऊपर पहुंचे कांग्रेस, सपा, बसपा और अन्य पार्टियों के नेता
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। दलगति राजनीति से ऊपर उठकर कांग्रेस, सपा और बसपा नेताओं ने तेरहवी संस्कार में भाग लिया और परिजनों को आश्वासन दिया कि इस लड़ाई में वे अकेले नहीं है। सभी लोग उनके परिवार को न्याय दिलाएंगे। संभावना जताई जा रही है कि सोमवार से जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन से शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सचिव सैफ अली और कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- संघर्ष में हैं साथ
प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव सैफ अली नकवी, जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल, नगर अध्यक्ष आबिद कमर, अमर गुप्ता, आकिब खान आदि गांव पहुंचे। यहां पर सैफ अली नकवी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शोक संवेदना पत्र भेजा है जिसमें कांग्रेस पार्टी को पूर्व विधायक के परिजनों के साथ खड़े होने की बात कही गई है। कहा कि कांग्रेस हमेशा पूर्व विधायक के परिजनों के साथ है। श्रद्धांजलि देने के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग भी कांग्रेस करती है।
अखिलेश यादव परिजनों के हैं साथ, आगे तक लड़ेंगे लड़ाई: अभिषेक
सपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा अपने काफिले के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर वह यहां आए हैं। पूरी सपा पार्टी पूर्व विधायक के परिजनों के साथ न्याय दिलाने के लिए खड़ी हुई है। पूर्व विधायक को न्याय जरूर दिलाएंगे।
बसपा पूर्व विधायक को दिलाएगी न्याय: नकुल दुबे
बसपा के पूर्व मंत्री नकुल दुबे भी त्रिकोलिया गांव पहुंचे थे। यहां उन्होंने पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ ही पूरी पार्टी पूर्व विधायक के परिजनों के साथ है। न्याय के लिए जहां धरना प्रदर्शन होगा वहां बसपा पार्टी अपना सहयोग करेगी। कहा कि लखीमपुर जिले में बसपा के मोहन बाजपेई अपने लोगों के साथ धरना प्रदर्शन में सहयोग करेंगे जबकि लखनऊ में धरना प्रदर्शन की अगर बात आई तो न्याय मिलने तक बसपा की लखनऊ लोकल बाडी कंधे से कंधा मिलाकर पूर्व विधायक के परिजनों के साथ खड़ी रहेगी। ब्राह्मणों की लगातार प्रदेश में हत्याएं हो रही है, पूर्व विधायक को हर हाल में न्याय दिलाएंगे।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता भी पहुंचे गांव
प्रगतिशील समाजवादी पाटी के नेता राजीव गुप्ता तिकुनियां से त्रिकोलिया गांव पहुंचे। जहां पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह का एक समर्थन पत्र भी सौंपा। जिसमें दोषियों पर कार्रवाई न होने तथा पूर्व विधायक को न्याय न मिलने तक परिजनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने की बात कही गई।
तेरहवीं के दिन पूरा बाजार रहा बंद
तेरहवीं संस्कार और कार्यक्रम के दौरान पूरा त्रिकोलिया बाजार पूरी तरह से बंद रहा। दुकानों के शटर गिरे रहे और लोगों की भीड़ केवल पूर्व विधायक के आवास की तरफ ही जाती दिखी।
प्रोजेक्टर के माध्यम से बताईं पूर्व विधायक की गाथा
कार्यक्रम स्थल पर एक प्रोजेक्टर लगाया गया था। जिसमें लाइव संबोधन के साथ ही पूर्व विधायक की गाथा दिखाई गई। ग्रामीणों ने उनके द्वारा किए गए कार्यों के साथ ही गरीबों, मजलूमों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने वाले नेता के रूप में अपनी बात बताई। कार्यक्रम स्थल पर इतनी भीड़ थी कि लोग प्रोजेक्टर में देखकर ही अपने नेता का गुणगान सुन रहे थे।
धरने को लखीमपुर में करने की बन रही भूमिका
न्याय के लिए पूर्व विधायक पुत्र संजीव मिश्रा द्वारा किया जा रहा गांव में धरना प्रदर्शन को अब लखीमपुर में करने की योजना बनाई जा रही है। जिलास्तरीय अधिकारियों पर दबाव बनाकर दोषी सीओ और आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कराए जाने की भूमिका तैयार हो रही है।
तैनात रहा कई थानों का पुलिस फोर्स
पूर्व विधायक के आवास के आगे कार्यक्रम स्थल पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। त्रिकोलिया जाने वाले रास्ते से लेकर गांव के अंदर तक कई थानों की पुलिस तैनात रही। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए कई कोतवालों समेत पुलिस के जवान मुस्तैद दिखाई दिए।
लोग बोले- रसूखदार हैं आरोपी... इसलिए पुलिस कर रही लीपापोती
-जांच में देरी सीओ को बचाने की कोशिश तो नहीं!
-पखवाड़े भर बाद भी जांच पूरी न होने से उठे सवाल
लखीमपुर खीरी। पूर्व विधायक निरवेंद्र कुमार मिश्रा मुन्ना की मौत के मामले में गठित जांच कमेटी की जांच अब तक पूरी नहीं हो सकी है। अब लोग दबी जुबान पुलिस पर सवाल उठाने लगे हैं। उनका कहना है कि आरोपी रसूखदार हैं, इसलिए पुलिस मामले में लीपापोती कर रही है। जांच कमेटी भी तत्कालीन सीओ को बचाने के प्रयास में हैं। यही वजह है कि टीम जांच को गति नहीं दे रही है।
निघासन से तीन बार विधायक रहे थाना संपूर्णानगर के गांव त्रिकोलिया निवासी निरवेंद्र कुमार मिश्रा की छह सिंतबर को जमीन विवाद के चलते मौत हो गई थी। नाराज परिजनों और ग्रामीणों की मांग पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। बेटे संजीव ने तत्कालीन पलिया सीओ कुलदीप कुकरैती पर विपक्षियों से मिलकर पिता की हत्या करने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी। एडीजी जोन एसएन साबत और आईजी लक्ष्मी सिंह ने सीओ की भूमिका की जांच के लिए एएसपी अरुण कुमार सिंह की अगुवाई में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की थी। कमेटी में सीओ सिंधौली (सीतापुर) और निरीक्षक क्राइम ब्रांच सीतापुर को शामिल किया था। तीन दिन में जांच रिपोर्ट देनी थी। शुरुआती दौर में तो जांच टीम ने कुछ तेजी दिखाई। गांव जाकर कुछ लोगों के बयान भी लिए, लेकिन समय के साथ ही यह जांच सुस्त पड़ गई। नतीजतन घटना को हुए पखवाड़ा बीत गया, लेकिन अब तक जांच पूरी नहीं हो सकी। इससे पुलिस की मंशा पर सवाल उठने लगे हैं। इससे लोगों में आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि आरोपी रसूखदार हैं और पैसे वाले हैं, इसलिए पुलिस ढिलाई बरत रही है। दोषी तत्कालीन सीओ को बचाने के लिए जांच पूरी नहीं की जा रही है। पूर्व विधायक का परिवार भी जांच पूरी न होने से आक्रोशित है। उनका कहना है कि जान बूझकर जांच अब तक पूरी नहीं की गई है। उधर एएसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पूरे प्रकरण की तेजी से जांच चल रही है। किसी प्रकार की कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही है। शीघ्र ही जांच रिपोर्ट एसपी को सौंप दी जाएगी।

13 दिन बाद भी दो हत्यारोपी पुलिस पकड़ से दूर
लखीमपुर खीरी। पूर्व विधायक की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे संजीव की तहरीर पर पलिया निवासी राधेश्याम गुप्ता, किशन गुप्ता, रिंकल गुप्ता, अनुराग गुप्ता और समीर गुप्ता के खिलाफ हत्या, बलवा सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। घटना के अगले दिन पुलिस ने राधेश्याम गुप्ता सहित तीन लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया था लेकिन किशन गुप्ता और समीर पुलिस के हाथ नहीं लगे थे। दोनों आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। दोनों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने कोई कदम आगे नहीं बढ़ाया है।

पलिया (लखीमपुर खीरी) के त्रिकोलिया में सभा को संबोधित करते पूर्व सांसद पुत्र सैफ अली।

पलिया (लखीमपुर खीरी) के त्रिकोलिया में सभा को संबोधित करते पूर्व सांसद पुत्र सैफ अली।- फोटो : LAKHIMPUR

 

पलरुया (लखीमपुर खीरी) के त्रिकोलिया में तेरहवीं के दिन बंद रहा पूरा बाजार।

पलरुया (लखीमपुर खीरी) के त्रिकोलिया में तेरहवीं के दिन बंद रहा पूरा बाजार।- फोटो : LAKHIMPUR

 

पलिया (लखीमपुर खीरी) के त्रिकोलिया में श्रद्धांजलि देते पूर्व मंत्री और बसपा नेता नकुल दुबे। संव?

पलिया (लखीमपुर खीरी) के त्रिकोलिया में श्रद्धांजलि देते पूर्व मंत्री और बसपा नेता नकुल दुबे। संव?- फोटो : LAKHIMPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed