फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Every plant dedicated to Mother Earth is a new breath: DM

धरती मां को समर्पित हर पौधा एक नई सांस है : डीएम

Fri, 06 Jun 2025 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Every plant dedicated to Mother Earth is a new breath: DM
डॉ. भीमराव आंबेडकर तराई किसान महाविद्यालय में पौधरोपण करते एसडीएम राजीव निगम और रेंजर गजेंद्र स
लखीमपुर खीरी। विश्व पर्यावरण दिवस पर बृहस्पतिवार को जनपद भर में एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया गया। देवकली में स्थित मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पौधरोपण के बाद डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि जब उन्होंने बालिकाओं के साथ सिंदूर का पौधा लगाया तो ऐसा प्रतीत हुआ जैसे मां के आंचल में हरियाली टांक दी गई हो।
विज्ञापन

डीएम ने कहा, धरती मां को समर्पित हर पौधा एक नई सांस है। उन्होंने कहा कि यह एक उत्सव नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी। कार्यक्रम में डीएफओ संजय बिसवाल, प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम न्यायिक अनिल कुमार रस्तोगी आदि ने भी फलदार, छायादार और औषधीय पौध रोपे।
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने कोरैय्या जंगल स्थित स्कूल के कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ स्कूल प्रांगण में नीम, बरगद, आंवला, बिल्व आदि के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकासखंड बिजुआ के ग्राम मूड़ा सवारान के प्रथमिक विद्यालय में पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधरोपण किया गया इस दौरान सहायक अध्यापक आसिद अली व रूबी मिश्रा मौजूद रहीं।
पलियाकलां। शहर के श्री गुरु गोविंद सिंह राजकीय महाविद्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। इसमें ब्लाॅक प्रमुख वीरेंद्र शुक्ला, महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सूर्यप्रकाश शुक्ला, पलिया वन विभाग रेंजर विनय कुमार सिंह, डिप्टी रेंजर शिवबाबू सरोज के साथ ही छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण करते हुए एक पेड़ मां के नाम थीम के तहत पौधरोपण किया।

संपूर्णानगर। विश्व पर्यावरण दिवस पर बसही कॉलोनी में मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार धर्मेंद्र ने प्रधान राजनाथ यादव के साथ पौधरोपण किया। इस दौरान वन दरोगा सघनलाल, रामकुमार, विक्रम शर्मा, राहुल आदि मौजूद रहे।

निघासन। लालपुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर तराई किसान महाविद्यालय में उपजिलाधिकारी राजीव निगम ने पीपल, नीम और बरगद के पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत की। अभियान में भाजपा के जिला महामंत्री विनोद लोधी, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चतुर्वेदी, महाविद्यालय के प्राचार्य आलोक मिश्रा, वन क्षेत्राधिकारी गजेंद्र बहादुर सिंह उपस्थित रहे।

धौरहरा। बीआर सी केंद्र में वन विभाग ने गोष्ठी का आयोजन किया। यहां मुख्य अतिथि विधायक विनोद शंकर अवस्थी, नवागत सीओ शमशेर बहादुर सिंह, एसडीओ मनोज तिवारी, क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी, प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा और नायब तहसीलदार अखिलेश मौर्य ने पौधों का रोपण किया।

गोला गोकर्णनाथ। पंजाबी कॉलोनी स्थित ऋषि आश्रम में बालिकाओं ने वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। रामदेव मिश्र शास्त्री, डॉ. शिवेंद्र अवस्थी और मनोज मिश्रा ने पर्यावरण में पौधों, वृक्षों, नदियों, वन एवं पहाड़ों का मानव जीवन में महत्व बताया। कृषक समाज इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने अपनी मां के नाम एक पौधा रोपित करने के लिए प्रेरित किया।

खीरी टाउन। ब्लाॅक प्रमुख नकहा पवन गुप्ता ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ नकहा क्षेत्र में पौधरोपण किया। हाईवे के किनारे संरक्षित पट्टी पर फॉरेस्टर अशोक कुमार शुक्ला, सतीश कुमार और वीके मिश्रा ने पौधरोपण किया।

बेहजम। बाबा गौरीशंकर मंदिर प्रांगण में उमेश वर्मा ने पौधरोपण किया। खंड विकास अधिकारी नीरज दुबे ने आम और अमरूद के पौधों काे लगाया।

पसगवां। उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या पसगवां में एक वृक्ष मां के नाम थीम पर पौधरोपण किया गया। अनुदेशक सुधीर कुमार और शिक्षामित्र पुष्पा देवी का विशेष सहयोग रहा।

मोहम्मदी। एसडीएम डाॅ. अवनीश कुमार और वनविभाग के अधिकारियों ने गोमती मोड़ पर पौधारोपण किया। युवक मंगल दल शाहपुर राजा के तत्वावधान में युवाओं ने पौधे लगाकर अभियान में अपना सहयोग दिया।

मितौली। क्षेत्र के सरेली गांव में पीपल, बरगद और नीम के पौधे एक साथ लगाए गए। इस मौके पर वनाधिकारी लखीमपुर अभय सिंह, रेंजर कृष्ण कुमार सागर, डिप्टी रेंजर रविचंद्र सचान सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

बांकेगंज। बफरजोन मैलानी रेंज की जटपुरा बीट में विश्व पर्यावरण दिवस पर वन कर्मियों ने परिसर में पौध रोपण किया। जटपुरा गांव में गोष्ठी में रमेश चंद्र मौर्य, फॉरेस्टर राजाराम तिवारी, हेमंत कुमार, उदय पाल सिंह ने लोगों को पर्यावरण का महत्व बताया।

सीएमओ ने कार्यालय में किया पौधरोपण
लखीमपुर खीरी। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने बताया कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण पर्यावरण भी बदल रहा है। इसलिए सभी को मिलकर पौधे लगाने चाहिए। इस दौरान एसीएमओ डॉ. एसपी मिश्रा, डिप्टी सीएमओ डॉ. पीके रावत, डॉ. प्रमोद वर्मा, डॉ. राकेश गुप्ता, डीपीएम अनिल यादव, डैम सतपाल सिंह, विजय वर्मा, सौरभ शुक्ला, देवनंदन श्रीवास्तव, विंदेश्वरी, राज किशोर आदि मौजूद रहे। संवाद

एसएसबी ने रोपित किए 650 से अधिक औषधीय व दीर्घजीवी पौधे

लखीमपुर खीरी। तृतीय वाहिनी एसएसबी कमांडेंट देवानंद के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को सीमा चौकियों पर करीब 650 पौधे रोपित किए गए। मुख्य अतिथि क्षेत्रक मुख्यालय के उप-महानिरीक्षक वी विक्रमन कहा कि पर्यावरण कि सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए अपने जीवन में नवीन विचारों को लागू किया जाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण के थीम पर वाद-विवाद और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित कराई गई, जिसमें विजेताओं को प्रोत्साहित व पुरस्कृत किया गया।
70वीं वाहिनी एसएसबी परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। कमांडेंट राजन कुमार श्रीवास्तव और उप कमांडेंट अरुण मेवाड़ा ने वाहिनी
विद्यार्थियों ने सीखे पर्यावरण संरक्षण के उपाय

फरधान। संविलियन विद्यालय परसेहराबुजुर्ग में बच्चों को पर्यावरण और जल संरक्षण के फायदे बताए गए। बच्चों ने पोस्टर बनाकर पौध लगाओ, जल बचाओ का संदेश दिया। विद्यार्थियों से एक पौधा मां के नाम से लगवाकर पौधरोपण के बारे में जागरूक किया गया।

बैनर, पोस्टर के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

अलीगंज। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय जमुनाबाद में वृक्षों की उपयोगिता विषय पर प्रदर्शनी हुई। प्रदर्शनी में स्लोगन, पोस्टर, बैनर आदि के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कृषि महाविद्यालय से नहर तक एक रैली निकाली। यहां विद्यार्थियों एवं सह प्राध्यापकों ने कृषि महाविद्यालय को प्लास्टिक मुक्त बनाने के संकल्प के साथ श्रमदान तथा पौधरोपण किया। संवाद

आरएम ज्ञान दायिनी में हुआ पौधरोपण

लखीमपुर खीरी। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आरएम ज्ञान दायिनी इंटर कॉलेज राजाजीपुरम में एक वृहद पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। विद्यालय के प्रबंधक राकेश वर्मा एडवोकेट, प्रधानाचार्य सचिन शुक्ला, कोऑर्डिनेटर कामिनी वर्मा, कार्यालय प्रमुख बालकराम वर्मा, सुनीत, आनंद, अनुपम, विनीता तथा समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। विद्यालय प्रांगण में कई छायादार, औषधीय, फलदार पौधों का रोपण किया गया। संवाद

वन विभाग ने रोपे पौधे

मैलानी। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर वन रेंज मैलानी की ओर से नवनिर्मित श्मशान की भूमि पर पौधरोपण किया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी ने पौधा रोपकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वन क्षेत्राधिकारी साजिद हसन ने बताया कि पवित्र त्रिवेणी पौधे पीपल, बरगद, नीम के अलावा अन्य प्रजातियों के पौधे भी रोपे गए।

सिंह फाउंडेशन की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर चमन चौराहे के पास स्थित परिसर में कीमती पौधा बोनसाई रोपा गया। फाउंडेशन के अरविंद सिंह ने बताया कि बोनसाई पौधे की खासियत है कि यह 68 प्रतिशत ऑक्सीजन देने के साथ ही तीन सौ साल तक जीवित रहता है। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed