{"_id":"6a1877269ac8185c4406922b","slug":"every-packet-of-nutrition-will-be-monitored-online-through-elmd-app-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-176202-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ईएलएमडी एप से पुष्टाहार के हर पैकेट की होगी ऑनलाइन निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ईएलएमडी एप से पुष्टाहार के हर पैकेट की होगी ऑनलाइन निगरानी
Thu, 28 May 2026 10:41 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 28 May 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आंगनबाड़ी केंद्राें से पुष्टाहार वितरण में अब किसी भी प्रकार की धांधली नहीं हो पाएगी। किसी ने करने की कोशिश की तो उसकी पहचान आसानी से हो जाएगी। पुष्टाहार वितरण का पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने ईएलएमडी एप की शुरूआत की है। इसके माध्यम से पुष्टाहार के एक-एक पैकेटों की निगरानी रहेगी।
नेफेड कंपनी की ओर से बंटने वाला पुष्टाहार अभी तक कंपनी से जिला गोदाम, ब्लाॅक गोदाम, समूह व आंगनबाड़ी केंद्र होते हुए लाभार्थियों तक पहुंचता है। अब कंपनी से जिला गोदाम होते हुए सीधे केंद्र तक पहुंचेगा। अब ब्लाॅक गोदाम और समूह का वास्ता नहीं रहेगा। बड़ी बात यह है कि कंपनी से पुष्टाहार का उठान होकर जिस वाहन से जिला गोदाम पर जाएगा, तो उसमें जीपीएस लगा होगा। प्रत्येक एक-एक पैकेट पर क्यूआर कोड होगा। क्यूआर कोड के अनुसार केंद्रों के लिए पुष्टाहार आवंटित होगा। जिला गोदाम से जब यह पुष्टाहार केंद्र तक जाएगा, तो उसका भी पूरा हिसाब एप पर रहेगा।
एप के माध्यम से पुष्टाहार क्यूआर कोर्ड स्कैन करने पर रिसिविंग प्रक्रिया होगी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मोबाइल पर स्टाॅक दिखाई देने लगेगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद ने बताया जिले में यह व्यवस्था जल्द ही लागू हो जाएगी। इससे संबंधित कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।