फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Even though there are two pipelines, the drinking water supply of 200 houses has been disrupted for two months

Lakhimpur Kheri News: पाइपलाइन दो फिर भी 200 घरों की पेयजल आपूर्ति दो माह से बाधित

Wed, 19 Jun 2024 04:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 19 Jun 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Even though there are two pipelines, the drinking water supply of 200 houses has been disrupted for two months
सुनीता
लखीमपुर खीरी। शहर के वार्ड-17 मोहल्ला निर्मलनगर में करीब 200 घरों की जलापूर्ति दो माह से ठप है। पांच सौ के करीब आबादी पानी के लिए परेशान है। सुबह और शाम के समय हैंडपंप से पानी भरने के लिए लोगों को कतार में खड़े होकर इंतजार करना पड़ता है। तमाम शिकायतों के बाद भी पालिका पेयजल समस्या का समाधान नहीं करा रही। सभासद भी आमजन की समस्याओं से बेपरवाह हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला निर्मलनगर की मुख्य सड़क से पहली और दूसरी गली में पानी आपूर्ति के लिए दो पाइपलाइन पड़ी हैं। इसके बाद भी भीषण गर्मी में करीब दो माह से इन गलियों में रहने वाले करीब दो सौ परिवारों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। मोहल्ले के धर्मेंद्र कश्यप, मुन्नी देवी, मुन्नालाल कश्यप व राधारानी ने बताया कि कई महीने से पानी नहीं मिल रहा। एक नल भी खराब पड़ा है। पानी की समस्या को लेकर मोहल्ले वासियों ने कई बार सभासद से कहा। पालिका में भी शिकायत की मगर, समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

----
नल से आता है गंदा पानी
फोटो : 50
करीब दो माह से पानी आपूर्ति नहीं हो रही है। घर से काफी दूर लगे हैंडपंप से पानी भर के लाते हैं। पालिका हम लोगों की समस्या पर ध्यान नहीं दे रही। - सुनीता
विज्ञापन
विज्ञापन


--
फोटो : 51
सुबह-शाम बाल्टी लेकर हैंडपंप के पास खड़े होना पड़ता है। नल से भी गंदा पानी आता है। कई बार सभासद से कहा गया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।- चांदनी
---
फोटो : 52
मोहल्ले में पानी आपूर्ति के लिए दो पाइपलाइन है। करीब दो माह से किसी भी पाइपलाइन से पानी नहीं मिल रहा है। हम लोगों की समस्या कोई सुनने वाला भी नहीं है। - कल्पना
---
फोटो : 53
पेयजल आपूर्ति कई महीने से बाधित है। पूरे दिन में बाल्टी भर पानी भी नहीं मिलता। मोहल्ले में लगा हैंडपंप भी खराब है। पालिका के जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे। - बाबू गुप्ता

-----
पालिकाध्यक्ष बोलीं हम क्या कहें
निर्मलनगर मोहल्ले के घरों में पानी आपूर्ति बाधित होने के सवाल पर पालिकाध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने बेतुका बयान दिया। कहा कि हम क्या कहें, जो लिखना है लिख दीजिए। समस्या का पता कराएंगे।

सुनीता

सुनीता

सुनीता

सुनीता

सुनीता

सुनीता

सुनीता

सुनीता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed