{"_id":"6a6796e30e483cb8fe0921d2","slug":"even-the-post-mortem-could-not-solve-the-mystery-of-lakkhus-death-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-181050-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पोस्टमार्टम भी नहीं खोल सका लक्खू की मौत का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पोस्टमार्टम भी नहीं खोल सका लक्खू की मौत का राज
Mon, 27 Jul 2026 11:05 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
धौरहरा। रानीपुरवा निवासी लक्खू कश्यप (46) पुत्र राम प्रसाद की संदिग्ध हालात में हुई मौत का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमाॅर्टम में भी वजह साफ न होने पर बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है। सोमवार को शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस हत्या की आशंका समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
लक्खू का शव रविवार को गांव के पास गन्ने के खेत में मिला था। पुत्र बीरेंद्र ने पिता की पीठ जली होने का हवाला देते हुए हत्या की आशंका जताई थी। ग्रामीणों के मुताबिक, लक्खू शराब का आदी था। उसकी पत्नी का दो वर्ष पहले निधन हो चुका था। वह पांच बच्चों का पिता था और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था।
ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि अत्यधिक शराब के सेवन से किसी प्रकार की शारीरिक प्रतिक्रिया होने पर शरीर पर फफोले पड़ सकते हैं। हालांकि, इसकी किसी स्तर पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस इसे संभावित पहलुओं में शामिल कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट से मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। ऐसे में बिसरा सुरक्षित रखकर जांच के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।