{"_id":"66c4cc6776205466ba0143f0","slug":"even-after-a-month-the-photo-frame-initiative-has-not-been-implemented-in-schools-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-127380-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: विद्यालयों में एक माह बाद भी फोटोफ्रेम पहल पर अमल नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: विद्यालयों में एक माह बाद भी फोटोफ्रेम पहल पर अमल नहीं
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के परिषदीय विद्यालयों में एक जुलाई से प्रारंभ शिक्षकों के फोटो फ्रेम लगाने की पहल पर अब तक अमल नहीं किया गया है। विभाग से धनराशि जारी होने के बावजूद विद्यालयों में फोटोफ्रेम नहीं लग सके। फोटो फ्रेम में तैनात शिक्षकों ने नाम, शैक्षिक योग्यता सहित तमाम जानकारियां लिखी जानी थीं।
शिक्षा विभाग बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है। जून में शासन की ओर से स्कूलों में शिक्षकों के फोटोफ्रेम लगाने का आदेश जारी किया था। एक जुलाई से स्कूलों में ''हमारे शिक्षक'' फोटोफ्रेम लगाने की पहल को अमल में लाया जाना था। इसके तहत अध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्रों के अलावा अनुदेशकों को विद्यालय में अलग-अलग फोटोफ्रेम लगाने थे।
इन फ्रेमों में शिक्षक का नाम, शैक्षिक योग्यता, पदनाम, प्रशिक्षण योग्यता, विद्यालय में तैनाती की तिथि, आवंटित कक्षा, मोबाइल नंबर, आवंटित विषय के अलावा विशिष्ट उपलब्धि भी दर्ज करने के निर्देश थे। विभागीय अधिकारियों का मानना था कि फोटोफ्रेम लगने से बच्चों में गुरु प्रेम की भावना जागने के साथ ही अभिभावकों को भी सही जानकारी मिल सकेगी। इस पहल के तहत शासन की ओर से प्रत्येक विद्यालय को 150 रुपये की धनराशि भी दी गई थी।
विज्ञापन
शासन ने फोटोफ्रेम की माप भी की थी निर्धारित
शासन की ओर से फोटोफ्रेम लगाने के लिए माप भी निर्धारित की गई थी। विद्यालयों में एक फुट चौड़ा और डेढ़ फुट लंबा फोटोफ्रेम लगाने का निर्देश जारी किया था। इसमें अलग-अलग कक्षाओं के लिए तैनात अध्यापकों, शिक्षामित्राें और अनुदेशकों का पूरा विवरण दर्ज होना था।
विद्यालयों में ''हमारे शिक्षक'' नाम से फोटोफ्रेम लगाने का आदेश दिया गया था। कुछ जगहों पर यह कार्य पूरा करा लिया गया है। जहां कहीं नहीं लगे होंगे वहां जल्द ही लगवाए जाएंगे। -प्रवीण कुमार तिवाारी, बीएसए