फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Evaluation begins... 19,776 copies checked on the first day, 716 examiners absent

Lakhimpur Kheri News: मूल्यांकन शुरू... पहले दिन 19,776 कॉपियां जांचीं, 716 परीक्षक अनुपस्थित

Thu, 19 Mar 2026 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 19 Mar 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Evaluation begins... 19,776 copies checked on the first day, 716 examiners absent
जीआईसी में बोर्ड कापियों का मूल्यांकन शुरू। संवाद
लखीमपुर खीरी। शहर के तीन केंद्रों पर बुधवार से शुरू हुए यूपी बोर्ड के मूल्यांकन के पहले दिन 19,776 कॉपियों की जांच हुई, लेकिन बड़ी संख्या में परीक्षकों की अनुपस्थिति ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।
विज्ञापन

डीआईओएस विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले को इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कुल 3,71,210 कॉपियां जांचने के लिए मिली हैं, जिन्हें एक अप्रैल तक पूरा करना है। इसके लिए 1595 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, जिनकी निगरानी के लिए 171 डीएचई तैनात हैं।
विज्ञापन

केंद्रवार बात करें तो गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में 4375 और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में 8740 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया, जबकि इंटरमीडिएट केंद्र सहित कुल मिलाकर पहले दिन 19,776 कॉपियां जांची गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूल्यांकन कार्य में हाईस्कूल के लिए 1,97,539 और इंटरमीडिएट के लिए 1,73,671 कॉपियां जिले को मिली हैं। शिक्षकों को हाईस्कूल में प्रतिदिन 50 और इंटरमीडिएट में 45 कॉपियां जांचने का लक्ष्य दिया गया है। प्रति कॉपी हाईस्कूल के लिए 14 रुपये और इंटरमीडिएट के लिए 15 रुपये भुगतान तय है।

पहले दिन 716 परीक्षक अनुपस्थित रहे। राजकीय इंटर कॉलेज में 638 के सापेक्ष 340, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में 473 में से 268 और गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में 538 में से 213 शिक्षक ही उपस्थित हुए। अधिक संख्या में परीक्षकों की गैरहाजिरी के चलते समय सीमा में मूल्यांकन कार्य पूरा करना चुनौती बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed