{"_id":"5d963c408ebc3e0144721c34","slug":"ethletix-lakhimpur-news-bly378753234","type":"story","status":"publish","title_hn":"10, 11,12 अक्तूबर को होगी जनपदीय माध्यमिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10, 11,12 अक्तूबर को होगी जनपदीय माध्यमिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं की तारीख डीआईओएस ने घोषित कर दी हैं। ये 10, 11 और 12 अक्तूबर को जीआईसी मैदान में होंगी।
डीआईओएस डॉ. आरके जायसवाल ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में तहसील स्तर के प्रथम और द्वितीय विजेता छात्र छात्राएं शामिल होंगे। इसके लिए छात्र-छात्राओं को लखीमपुर तक लाने, उनके रहने एवं भोजन आदि की व्यवस्था उनके प्रधानाचार्यों को करनी होगी। डीआईओएस ने बताया कि प्रधानाचार्य इसके लिए क्रीड़ानिधि का उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं के साथ एक महिला शिक्षक भेजने के निर्देश भी दिए हैं। खेल प्रतियोगिताएं जीआईसी मैदान में होंगी। डीआईओएस ने मैदान को दुरुस्त कराने की जिम्मेदारी स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार सरोज, इस्लामिया इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षा शिक्षक महफूज अली, राजकीय इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षा शिक्षक अनिल कुमार भारती, गुरुनानक इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षा शिक्षक प्रगट सिंह, डीएस कॉलेज के प्रवक्ता हृदय राज एवं युवराजदत्त इंटर कॉलेज के प्रवक्ता राम किशोर सैनी को सौंपी है।