फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Erosion of Mohana increased... 13 houses so far submerged in the river

Lakhimpur Kheri News: मोहाना का कटान बढ़ा... नदी में समाए अब तक 13 घर

Mon, 26 Aug 2024 01:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 01:18 PM IST
विज्ञापन
Erosion of Mohana increased... 13 houses so far submerged in the river
नयापिंड गांव मैं गुरदेव सिंहका घर काट रही मोहाना नदी। संवाद
तिकुनिया। जलस्तर कम होते ही मोहाना ने शनिवार को कटान शुरू कर दिया है। नया पिंड गांव के 13 घर अब तक नदी में समा चुके हैं। तेजी से कटान करती हुई नदी खैरटिया बांध और नानपारा मैलानी रेलवे ट्रैक की ओर बढ़ रही है। जनप्रतिनिधि या सिंचाई विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

मोहाना नदी में बीते 10 दिनों में हुकुमी बाई, रज्जो कौर, माली कौर, गुरमीत सिंह, मंगत सिंह, मलकीत सिंह, चरण सिंह, सुरजीत सिंह, पासो बाई, कौशल्या बाई, चननो बाई, गुरचरण सिंह और सतनाम सिंह के घर नदी में समा चुके हैं। रविवार को गुरदेव सिंह का घर कटना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

लोगों के आशियाने नदी में समाते जा रहे हैं। किसानों को चिंता है, अब घर कैसे बना पाएंगे। नया पिंड गांव के करीब 84 परिवारों के सामने रहने-खाने का संकट पैदा हो गया है। खैरेटिया हाईस्कूल में पहुंचे नायब तहसीलदार हरेराम ने बताया कि कटान पीड़ितों के घरों का सर्वे हो रहा है। जिनका सर्वे हो गया है, उनको शीघ्र ही अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed