{"_id":"6a639d532da716c4970ddbf5","slug":"erosion-by-the-sharda-river-continues-unabated-villagers-concerns-mount-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-180783-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शारदा नदी की कटान लगातार जारी, बढ़ी ग्रामीणों की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शारदा नदी की कटान लगातार जारी, बढ़ी ग्रामीणों की चिंता
Fri, 24 Jul 2026 10:43 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 24 Jul 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
ग्रंट न. 12 गांव में सड़क काटती शारदा नदी। संवाद
निघासन। क्षेत्र के ग्रंट नंबर-12 में शारदा नदी का कटान लगातार जारी है। नदी रोजाना जमीन काटते हुए आबादी और सरकारी संपत्तियों को निगल रही है। कटान की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
ग्रामीणों का कहना है कि हाल के दिनों में संविलियन विद्यालय की रसोई नदी में समा चुकी है। गांव को जोड़ने वाली मुख्य डामर सड़क भी कटान की जद में है। यदि जल्द बचाव कार्य नहीं कराया गया तो सड़क के बहने से गांव का संपर्क आसपास के क्षेत्रों से टूट सकता है।
कटान के कारण बड़ी संख्या में परिवार पहले ही अपने घर छोड़ चुके हैं और तटबंध व अन्य सुरक्षित स्थानों पर अस्थायी झोंपड़ियों में रहने को मजबूर हैं। लगातार हो रहे कटान से शेष मकानों पर भी खतरा बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
एसडीएम यदुवीर सिंह ने बताया कि प्रभावित परिवारों को राहत उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं, ग्रामीणों की मांग के अनुरूप पुनर्वास संबंधी प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने की प्रक्रिया भी चल रही है। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि जब तक प्रभावी कटानरोधी कार्य शुरू नहीं होगा, तब तक गांव पर मंडराता संकट कम नहीं होगा।