{"_id":"594ab2fb4f1c1b82178b464b","slug":"enthusiasm-for-the-yoga-showing-from-town-to-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर से लेकर गांवों तक दिखा योग के प्रति उत्साह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर से लेकर गांवों तक दिखा योग के प्रति उत्साह
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
- फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में हुआ मुख्य आयोजन
बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाओं ने किया योग, लिया संकल्प
सांसद टेनी की मौजूदगी में डीएम समेत 49 विभागों अफसर रहे शामिल
बुधवार को सूर्य की पहली किरण के साथ संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित तीसरा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। खास बात यह रही कि इस बार जिला प्रशासन की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। सांसद अजय मिश्र टेनी की मौजूदगी में डीएम और सीडीओ समेत 49 विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों, स्कूली बच्चों, सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों के कर्मचारियों और आमजन ने एक साथ योग के विभिन्न आसन और प्राणायाम किए।
हल्की बूंदाबांदी के बाद भी सुबह पांच बजे से ही जीआईसी ग्राउंड पर भीड़ जुटने लगी थी। मुख्य अतिथि सांसद अजय मिश्र टेनी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह एक ऐसा मौका था, जब जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, बच्चे, युवा, बुजुर्ग, छात्र-छात्राओं और महिलाओं ने एक साथ योगाभ्यास किया। इसमें जनपद के कुशल योग प्रशिक्षक सुरेश पांडेय मधुकर ने सामूहिक प्रार्थना के बाद योगासन एवं प्राणायाम कराए। इस मौके पर एएसपी धनश्याम चौरसिया, एडीएम उमेश नारायण पांडेय, परियोजना निदेशक डीआरडीए वीरेंद्र यादव, डीडीओ अनिल कुमार सिंह, डीडी कृषि शिव कुमार केसरी, बीपी गौतम आदि अधिकारी मौजूद रहे।
स्कूलों में लगे योग शिविर
लखीमपुर। शहर स्थित भगवानदीन आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय और केंद्रीय विद्यालय में योग शिविर लगाए गए। प्राचार्या डॉ. निरुपमा अशोक, डॉ. शशि प्रभा बाजपेयी और सुशीला सिंह भी मौजूद रहीं। केंद्रीय विद्यालय में योग प्रशिक्षकों अजीत वर्मा, रोली त्रिपाठी और आदेश कुमार ने योग कराया।
विज्ञापन
जिला कारागार में भी हुआ योग
जिला कारागार के महिला बंदी ग्रह में जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष रश्मि सिंह के तत्वाधान में योग शिविर संपन्न हुआ। योग शिक्षक बनवारी लाल पांडेय मधुकर ने जेल में निरुद्ध महिलाओं एवं बच्चों को योग कराया। संस्था सचिव सुधा गुप्ता, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी डॉ. प्रियंका अवस्थी, मधुलिका त्रिपाठी, जेलर, जेेल अधीक्षक मौजूद रहे।
विभिन्न संस्थाओं ने कराया योग, उमड़े लोग
लखीमपुर। शहर के महिला थाना के सामने स्थित मैरिज हाल में भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में योग कराया गया। सतत सेवा संस्थान ने सौभाग्य पैलेस में सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद अजय मिश्र टेनी और विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर विधायक योगेश वर्मा मौजूद रहे। संस्था के सचिव आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि लखीमपुर शहर में पांच स्थानों महाकालेश्वर मंदिर शास्त्रीनगर, नेशनल पब्लिक स्कूल काशीनगर, गायत्री प्रज्ञापीठ, ज्वाला प्रसाद बाल विद्या मंदिर बहादुरनगर व महिला अल्पावास गृह सलेमपुर कोन में योगाभ्यास कराया गया। लायंस क्लब लखीमपुर उपकार और यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन के संयुक्त प्रयास से सनातन धर्म सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लखीमपुर में सामूहिक योग शिविर लगाया गया। संचालन लायंस क्लब के आर्येंद्र पाल सिंह ने किया। सेव ट्री सेव इंवायरमेंट व स्वर्णकार कल्याण समिति की ओर से आनंद टाकीज रोड पर साईं मैरिज लॉन में योग शिविर लगाया गया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों में उत्साह रहा। जगह-जगह योग शिविर लगाए गए। भाजपा के सदर विधायक योगेश वर्मा ने ओयल में, विधायक अरविंद गिरि ने गोला में, रामकुमार वर्मा ने निघासन में, रोमी साहनी ने पलिया, बाला प्रसाद अवस्थी ने धौरहरा में, लोकेंद्र प्रताप सिंह ने मोहम्मदी में योग शिविर लगवाए।
खीरी टाउन। जिला पंचायत इंटर कॉलेज में सामूहिक रूप योग दिवस मनाया गया। आरएसएस से आए मुख्य अतिथि कुलभूषण ने योग शिक्षक ऋषि सोनी के साथ सामूहिक यज्ञ कराया। गोला गोकर्ण नाथ। भारत स्वाभिमान समिति के शिविर में सांसद रविप्रकाश वर्मा, सत्य नरायण वर्मा, शारदा प्रसाद, जीडी भार्गव, डिप्टी सीएमओ डॉ रवींद्रनाथ वर्मा आदि ने योग किया। अलीगंज रोड स्थित बारात घर में विधायक अरविंद गिरि, सुरजनलाल वर्मा, विजय माहेश्वरी ने योग साधना की। खुटार रोड स्थित फूल बाबा आश्रम में शोभित, सुमित, प्रभा वर्मा ने योग शिविर लगाया। तहसील परिसर में एसडीएम योगानंद पांडेय, तहसीलदार आशुतोष गुप्ता, पब्लिक इंटर कॉलेज में डॉ. अनिल कुमार, कृषक समाज इंटर कालेज में रेड क्रास एवं अग्निशमन विभाग द्वारा आग से सुरक्षा, प्राथमिक उपचार के बारे में बताया। ब्राइटलैंड एकेडमी में मैनेजर रंजीत सिंह ने विद्यार्थियों को योग के गुर सिखाए।
पलियाकलां। सीएचसी पर योग अनुदेशक आचार्य माधवेंद्र शर्मा ने, सरस्वती शिशु मंदिर में भी योग दिवस मनाया गया। यहां पर एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
मोहम्मदी। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के परिसर में भारतीय योग संस्थान, शिशु मंदिर और भारत विकास परिषद शाखा मोहम्मदी के संयुक्त तत्वावधान में लोगों ने योग किया। इस मौके पर विक्रम रस्तोगी, सुभाष रस्तोगी, लक्ष्मण सिंह नवरंग, रामासरे राठौर, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष संतोष पांडे, नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अतुल रस्तोगी, शिशु मंदिर के व्यवस्थापक गुलशन भसीन, प्रधानाचार्य राममणि मिश्र आदि मौजूद रहे। उधर तहसील सभागार में योगाभ्यास प्रशिक्षक शचींद्र दीक्षित द्वारा गया। इस मौके एसडीएम नागेंद्र कुमार सिंह आदि रहे। सीएचसी मोहम्मदी में भी योग कराया गया।
मितौली। प्रेस क्लब और योग विज्ञान संस्थान लखनऊ के विशेष सहयोग से राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज मितौली में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आदर्श इंटर कॉलेज परिसर में गायत्री परिवार के योग प्रशिक्षक अजय कुमार मिश्र ने योग कराया।
निघासन। सीएचसी में योगाचार्य डॉ. आयुष कुमार ने लोगों को योग और प्राणायाम कराया। जिला पंचायत इंटर कालेज मैदान में एसडीएम अखिलेश यादव की मौजूदगी में योग कराया गया। मुख्य अतिथि विधायक रामकुमार वर्मा रहे।
धौरहरा। कस्बे में भाजपा मंडल कफारा में मुख्य शिक्षक प्रीतम शुक्ला, तहसील में एसडीएम रामप्रकाश, सीएचसी धौरहरा में प्रभारी डा. आरआर वर्मा, मंडी स्थल पर योगाचार्य सुरेंद्र दीक्षित ने योग कराया।
खमरिया। गोविंद शुगर मिल परिसर में योगाभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षक विजय कुमार ने बताया योगासन के बारे में जानकारी दी। श्री गायत्री शक्तिपीठ, चंद्रप्रभा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बीबीएलसी इंटर कॉलेज, रिपोर्टिंग पुलिस चौकी, प्राथमिक विद्यालयों सहित कस्बे के शिक्षा संस्थानों, सरकारी संस्थानों आदि पर कई जगह योगाभ्यास कराया गया।
बांकेगंज। सभी सरकारी कार्यालयों, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक, वित्त विहीन और मान्यता प्राप्त स्कूलों में योग कराया गया। मैैलानी। दि सिद्धि विनायक पब्लिक स्कूल में शारीरिक शिक्षक पुनीत कुमार मिश्रा ने योगा कराया। जंगबहादुरगंज ब्लॉक सभागार में बीडीओ नजमा सिद्दीकी की अध्यक्षता में आयोजित योग शिविर में प्रशिक्षक आशीष दीक्षित ने कर्मियों और शिक्षकों को योगाभ्यास कराया।
बेहजम। सीएचसी में उद्घाटन एसीएमओ व एनसीडी सेल प्रभारी डॉ.रवींद्र शर्मा और एसीएमओ डॉ.बलबीर सिंह ने किया। फरधान। सीएचसी में योग प्रशिक्षक श्वेच्छा त्रिपाठी ने स्टाफ सहित अन्य लोगों को योग के माध्यम से निरोग रहने की प्रेरणा दी। बिजुआ, अलीगंज, गुलरिया, पडरिया तुला, महंगापुर, गौरीफंटा, तिकुनियां में भी योग शिविर लगाया गया।