फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Entered the house of the village Be beaten half dead

घर में घुसकर ग्रामीण को  पीटकर किया अधमरा

Wed, 22 Jun 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 22 Jun 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Entered the house of the village Be beaten half dead
पिटाई - फोटो : अमर उजाला
बचाने आई पत्नी और मासूम को भी पीटा 
विज्ञापन

घायल की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती

थाना खीरी क्षेत्र के गांव रायपुर में मेड़ को लेकर चल रही रंजिश में गांव के एक ही परिवार के कुछ लोगों ने गांव निवासी जनार्दन प्रसाद गुप्ता के घर पर धावा बोल दिया और लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। बीच बचाव कर रही पत्नी और उसके मासूम पुत्र को भी नहीं बक्शा। हमलावर उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने घायल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

जिला अस्पताल में भर्ती घायल जनार्दन प्रसाद गुप्ता ने बताया कि गांव के ही रमेश यादव से उनकी मेड़ को लेकर रंजिश चल रही है। पांच दिन पहले लेखपाल ने पैमाइश कर खूंटाबंदी करा दी थी। मंगलवार की सुबह वह मेड़ बांधकर घर पहुंचे थे। आरोप है कि इसी बीच पीछे से विपक्षी रमेश यादव, महेंद्र यादव, सुनील यादव सहित एक दर्जन लोग उसके घर घुस आए और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। पत्नी आरती गुप्ता और सात वर्षीय पुत्र रितेश गुप्ता जब बचाने पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी मारापीटा। पिटाई करने के बाद हमलावर उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने घायल की तहरीर पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां जनार्दन प्रसाद गुप्ता की हालत गंभीर बताई जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed