फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Encroachment

व्यापारियों को सशर्त दी सात दिन की मोहलत

Fri, 01 Jan 2021 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Encroachment
लखीमपुर की संकटादेवी रोड पर धर्मादा धर्मशाला की दीवार तोड़ता मजदूर। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। तहसील प्रशासन ने व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए सात दिन का समय दिया है, जिससे दुकानदारों में सड़क की चौड़ाई को लेकर चल रहा असमंजस खत्म हो गया है। इसको लेकर व्यापारी गुरुवार को दुकान एवं शोरूम पर हथौड़ा चलवाते दिखे। वहीं कुछ दुकानदार अब भी राहत मिलने की आस लगाए हैं। इसलिए अब तक उन्होंने अतिक्रमण हटाने की शुरुआत नहीं की है।
विज्ञापन

संकटा देवी रोड को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए तहसील प्रशासन ने एक दिन अभियान चलाकर विद्युत दफ्तर, प्याऊ आदि को जेसीबी से ढहा दिया था, जिसके बाद से अधिकतर दुकानदारों ने अपनी दुकानें तुड़वानी शुरू कर दीं थीं। हालांकि इसके बाद भी तहसील प्रशासन के साथ व्यापारियों की वार्ता का दौर जारी रहा। बुधवार को हुई वार्ता में तहसील प्रशासन ने लचीला रुख अपनाते हुए एक शर्त भी रख दी, उन्होंने कहा कि सात दिन में यदि व्यापारी स्वत: अतिक्रमण हटा लेते हैं तो सड़क की चौड़ाई 37 फुट रहेगी। अगर नगर पालिका अक्रिमण हटाती है को सड़क की चौड़ाई 45 फुट मानी जाएगी। शर्त के साथ मिली ढील पर व्यापारियों ने अमल करना भी शुरू कर दिया।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के लिए व्यापारियों को सात दिन का समय दिया है। यदि दुकानदार स्वत: अतिक्रमण हटा लेते हैं तो ठीक है। अन्यथा फिर पालिका से हटवाने पर सड़क की चौड़ाई 45 फुट ही रखी जाएगी। -डॉ. अरुण कुमार सिंह एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed